Four Planet Gochar : मई के महीने में 4 ग्रह (Four Planet Gochar) अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। जिसमें ग्रहों के राजा (Four Planet Gochar) सूर्य देव 14 तारीख को शुक्र देव की स्वराशि वृष में गोचर करेंगे। इसके बाद 17 मई को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही 23 मई को शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि 10 मई को बुध वक्री हो जाएंगे। इसलिए इन 4 ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशि वालों को अच्छा लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
Four Planet Gochar

मेष राशि: आपके लिए ग्रहों का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योकि सूर्य ग्रह इस महीने आपके प्रथम भाव से निकलकर द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। वहीं शुक्र देव आपके प्रथम भाव में होगा। इसलिए इस समय आपको कई परेशानियों से निजात मिलेगी। वहीं शुक्र देव की दृष्टि आपको सातवें भाव में पड़ेगी, इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
अपने जन्म के वार और समय से जानें कितने किस्मत वाले हैं आप Astrology
ग्रहण समाप्त होते ही तुरंत कर लें ये काम, बुरे असर से होगा बचाव Solar Eclipse 2022

सिंह राशि: आप लोगों के लिए ग्रहों की चाल लाभकारी साबित हो सकती है। क्योकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान में गोचर करेंगे। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है।
शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि से नवम भाव में होगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि इस महीने बढ़ सकती है। व्यापार में भी इस दौरान अच्छे मुनाफे के संकेत हैं।
सोना ही नहीं अक्षय तृतीया पर इन चीजों की खरीदारी भी होती है शुभ
घर-दफ्तर की इस दिशा में लगा लें विंड चाइम्स, मिलेगी तेजी से सफलता-पैसा!
कर्क राशि: मई का महीना कर्क के लोगों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इस माह सूर्य और बुध की स्थिति से आपको कई स्रोतों से लाभ प्राप्त हो सकता है। अगर आप सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकता है। वहीं जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनको नौकरी मिल सकती है।
वहीं इस समय व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिसका लाभ आपको भविष्य में हो सकता है। वहीं कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार चंद्र देव की सूर्य और बुध देव से मित्रता का भाव है। इसलिए इस ग्रहों का गोचर आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।