shani ast 2022 बात जब शनि ग्रह की हो तो डरना लाजिमी है। (shani ast 2022) उस पर शनि का अपनी ही राशि में रहते हुए अस्त होना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बहुत अशुभ है। क्रूर देवता माने गए शनि अस्त हो चुके हैं और 24 फरवरी 2022 तक इसी स्थिति में रहेंगे। शनि का अस्त होना कुछ राशि वालों के लिए मुसीबतों का सबब बन सकता है। लिहाजा शनि के उदित होने तक उन्हें बहुत सतर्क रहना होगा।
shani ast 2022
मासिक शिवरात्रि का शुभ संयोग, जानें पूजा विधि और कथा Masik Shivratri
पैसों का लेन-देन करते समय ध्यान रखें ये खास बातें, होगा फायदा ही फायदा
मेष (shani ast 2022)
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और शनि-मंगल के बीच शत्रुता है। ऐसे में अस्त शनि इस राशि के लोगों को अगले 1 महीने तक खासा परेशान कर सकते हैं। वर्कप्लेस पर अपनी छवि को लेकर सावधान रहें। तनाव से बचें।
कर्क (shani ast 2022)
कर्क राशि वालों के लिए यह समय सेहत और करियर पर मुश्किल डालने वाला साबित होगा। खासतौर पर नौकरी करने वाले लोग इस दौरान थोड़ा संभलकर रहें, वरना मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
ग्रहों का महासंयोग, मौसम के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी होगा असर
मिथुन (shani ast 2022)
मिथुन राशि वालों के लिए भी शनि का अस्त होना अशुभ है। चूंकि इस राशि पर अभी शनि की ढैय्या चल रही है। लिहाजा उन्हें शनि के अस्त रहने के दौरान थोड़ा संभलकर व्यवहार करना चाहिए। चोट-चपेट से बचें।
कन्या (shani ast 2022)
कन्या राशि वाले लोगों को यह समय कामों में रुकावट डालेगा। वर्कप्लेस पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत का फल नहीं मिलने से परेशान रहेंगे। सेहत का भी ध्यान रखें।
सलमान खान ने यूं ही नहीं पहन रखा ये रत्न, देता है जबरदस्त फायदे Gemology
तुला (shani ast 2022)
तुला राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना मान हानि का कारण बन सकता है। खासतौर पर वर्कप्लेस पर अपनी इमेज को लेकर सतर्क रहें। अपना काम पूरा करने के लिए आपको खासी मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में भी मनमुटाव हो सकता है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।