Sawan 2021: सावन महीने में सोमवार दिन का काफी महत्व है। अधिकतर लोग इसी दिन उपवास रखकर शिव मंदिर जाकर शिवजी की आराधना करते हैं। सावन महीने का पहला सोमवार 26 जुलाई 2021 को था और अब सावन महीने का दूसरा सोमवार 2 अगस्त 2021 को है। आओ जानते हैं इस सोमवार के शुभ मुहूर्त और खास संयोग।
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
खास संयोग :
दूसरा सोमवार कृतिका नक्षत्र में प्रारंभ हो रही है और इस दिन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। सोमवार के देवता चंद्र, कृत्तिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य व राशि शुक्र है और नवमी तिथि की देवी देवी हैं माता दुर्गा। मतलब इस बार का सोमवार शिवजी के साथ माता पार्वती की पूजा के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस दिन सूर्यपूजा का भी महत्व रहेगा।
सावन के महीने में विवाहित महिलाओं को जरुर करने चाहिए ये 6 काम : Sawan 2021
1. काली सम्वत- 5123 और विक्रम संवत 2078, आनन्द नाम संवत्सर। शक सम्वत– 1943 प्लव।
2. पूर्णिमांत- श्रावण, अमांत- आषाढ़
3. सूर्योदय- 6:02 AM औऔर सूर्यास्त- 7:04 PM
4. चन्द्रोदय- 12:39 AM और चन्द्रास्त- 2:08 PM
5. अयन- दक्षिणायन, द्रिक ऋतु- वर्षा
सिर्फ 10 रुपये में बदल सकती है किस्मत, जानिए कैसे
योग :
वृद्धि– Aug 01 10:01 pm To Aug 02 11:06 pm.
ध्रुव– Aug 02 11:06 pm To Aug 04 12:06 am.
श्रावण सिद्धि योग– 2 Aug 10:44 PM to 06:16 AM, Aug 03
विडाल योग : 06:16 AM to 10:44 PM
राहु काल : 07:53 AM to 09:30 AM
शुभ मुहूर्त :
अभिजीत : 12:19 PM to 01:11 PM
अमृत काल : 08:01 PM to 09:49 PM
ब्रह्म मुहूर्त : 04:47 AM to 05:32 AM
गोधुली मुहूर्त : 07:01 PM to 07:25 PM
पति पत्नी के जीवन की हर समस्या का हल है ये एक रुद्राक्ष : Rudraksha
क्या करें उपाय :
1. सावन के दूसरे सोमवार को धन प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से भगवान शंकर का अभिषेक करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आप पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी।
2. गाय के दूध में पानी मिलाकर यानि आधा दूध और आधा पानी मिलाकर जलाभिषेक करने से धन संबंधी समस्या दूर होती है।
3. भोलेनाथ से आप द्वारा किए गए सभी अपराधों की कान पकड़ कर क्षमा मांगे, इससे भगवान शंकर आप पर कृपा बरसाएंगे।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।