Sawan 2021 : सावन का महीना महादेव और माता पार्वती के पूजन का महीना है। इस महीने में ही माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव उनसे विवाह के लिए राजी हुए थे। इसलिए ये महीना भोलेनाथ और माता पार्वती दोनों को अत्यंत प्रिय हैं। इस माह में माता पार्वती और महादेव का पूजन करने से मनोकामना पूरी होती है, साथ ही वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
Sawan 2021 : विवाहित महिलाएं सावन के महीने में सावन के सोमवार, मंगला गौरी व्रत और हरियाली तीज जैसे व्रत रखकर अपने खुशहाल वैवाहिक जीवन और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। कहा जाता है कि अगर सावन में महिलाएं रोजाना 6 काम करें तो माता पार्वती अत्यंत प्रसन्न होती हैं और महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जानिए उन 6 कामों के बारे में…
घर में धन की बरकत के लिए अपनाएं कांच की कटोरी का ये सरल उपाय : Vastu Tips
Sawan 2021 : हर रोज सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इसके बाद ही कुछ ग्रहण करें। सावन में महीने भर इस नियम का पालन करने से महादेव और मां पार्वती दोनों की कृपा प्राप्त होती है। ये काम महिलाओं के अलावा पुरुष भी कर सकते हैं।
Sawan 2021 : चूड़ियों को श्रंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। सावन का महीना हरियाली से भरा होता है, ऐसे में इस महीने में महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए। इससे मां गौरी अत्यंत प्रसन्न होती हैं।
भगवान शिव को बेहद प्रिय हैं ये दालें, चढ़ाने से मिलता है मनोवांछित फल
Sawan 2021 : सावन के दिनों में महिलाओं को सुहाग का सामान माता पर चढ़ाना चाहिए और दान भी करना चाहिए। इससे मातारानी प्रसन्न होती हैं और अखंड सौभाग्य प्रदान करने के साथ पति की दीर्घायु का आशीर्वाद देती हैं।
Sawan 2021 : सावन के महीने में मेहंदी लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। मेहंदी सुहाग की निशानी होती है। इसलिए इस माह में एक बार मेहंदी जरूर लगवाएं। हरियाली तीज पर मेहंदी का विशेष महत्व है।
आप पर आने वाली मुसीबतों का संकेत भी देता है तुलसी Tulsi का पौधा, जानिए कैसे
Sawan 2021 : महादेव को भोलेनाथ भी कहा जाता है, क्योंकि वे बहुत शीघ्र प्रसन्न होते हैं। वहीं सावन के महीने में उन्हें प्रसन्न करना और भी आसान होता है। महादेव की प्रसन्नता देखकर माता गौरी भी अत्यंत आनंदित होती हैं। इसलिए सावन के महीने में महिलाओं को महादेव के भजन गाने चाहिए। इससे उन्हें शिव और गौरी दोनों की कृपा प्राप्त होती है।
कर्ज loan से हैं परेशान तो यह उपाय आपको बनाएंगे कर्जमुक्त
Sawan 2021 : सावन के महीने में किसी भी तरह के वाद विवाद या झगड़े से बचना चाहिए। ये महीना आनंद का महीना होता है। इसमें महादेव और माता का ध्यान करना चाहिए। यदि क्रोध आए तो ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें, इससे गुस्सा शांत हो जाएगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।