saturn retrograde : ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी भी ग्रह की उल्टी चाल (saturn retrograde) का सीधा असर इंसान की जिंदगी पर पड़ता है। क्योंकि ग्रह-नक्षत्रों का सीधा संबंध जीवन से होता है। इस साल कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। इसमें न्याय के देवता शनिदेव भी शामिल हैं। शनिदेव 5 जून से उल्टी चाल (saturn retrograde) चलेंगे और इस अवस्था में 23 अक्टूबर तक रहेंगे। शनि की वक्री यानि उल्टी चाल (saturn retrograde) का सबसे अधिक असर इन 4 राशियों पर होगा।
saturn retrograde : शनि की उल्टी चाल
रसोई में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए ये सामान, नहीं तो…kitchen vastu
गर्दन पर तिल से पता चलते हैं जिंदगी के कई राज, जानें कैसे mole on neck
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों पर शनि की वक्री चाल का खास असर होगा। शनि की वक्री अवस्था के दौरान नौकरी-रोजगार में कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। चंद्र और शनि के बीच शत्रुता रहती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। धन से जुड़े मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा।
भाग्यशाली लोगों की हथेली में होती है ऐसी रेखा, जानें अभी Palmistry
सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों को शनि वक्री के दौरान अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। कर्ज की समस्या परेशान करेगी। सेहत बिगड़ सकती है। ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके अलावा कार्यस्थल पर सफलता पाने में अनेक प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
भारत की ऐसी नदी जिसके पानी को हाथ नहीं लगाते लोग! बेहद अजीब है वजह
वृश्चिक (Scorpio)
शनि की उल्टी चाल से वृश्चिक राशि के जातक मुश्किल में पड़ सकते हैं। शनि की वक्री होने के बाद आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल और शनि के बीच शत्रुता का भाव रहता है। जिस कारण सेहत से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा।
मकर (Capricorn)
शनि के वक्री होने से मकर राशि वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। संचार से जुड़ी चीजों से दिक्कतें आएंगी। इसके अलावा दोस्तों से कष्ट हो सकता है। वर्क प्लेस पर अधिकारी परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा लक्ष्य प्राप्ति में बाधाएं आएंगी। पैर से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।