Palmistry 
ज्योतिष जानकारी राशिफल

भाग्यशाली लोगों की हथेली में होती है ऐसी रेखा, जानें अभी Palmistry

Palmistry : वैदिक ज्योतिष में मनुष्य की कुंडली में स्थित 9 ग्रहों की पॉजीशन (Palmistry) का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) में मनुष्य की हथेली में मौजूद- चिह्नों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। मनुष्य की हथेली में कई प्रकार की रेखाएं और पर्वत होते हैं। ऐसी ही एक रेखा होती है धन रेखा, जिसका विश्लेषण करके उसकी आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि पैसों के बारे में (Palmistry) हस्तरेखा शास्त्र के द्वारा कैसे पता लगाया जा सकता है।

Palmistry :-

Palmistry 
Palmistry

Conch Remedies शंख बजाते ही दूर होंगी परेशानियां, जानें कैसे?

Weekly Horoscope जानिए कैसे बीतेंगे आपके लिए अगले 7 दिन

सूर्य रेखा अगर हो ऐसी

सूर्य रेखा भी जीवन की आर्थिक स्थिति को दर्शाती है। रिंग फिंगर के निचले हिस्से को सूर्य पर्वत कहा जाता है। इस पर बनी रेखा अगर सीधी होती है तो माना जाता है कि लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की प्रबल संभावनाएं होती हैं। ये लोग प्रशासनिक पोस्ट लेने वाले होते हैं। वहीं, माना जाता है कि यदि सूर्य रेखा से अन्य रेखाएं निकलकर अंगुली की ओर बढ़ रही हैं तो इससे बिजनेस में सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। ऐसे लोग व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं। ये लोग लग्जीरियस लाइफ जीना पसंद करते हैं।

इन राशि वालों पर भारी पड़ेंगे अगले 33 दिन, जानिए क्यों ShaniDev Ast

अगर बन रही हो M की आकृति

वहीं, हस्तरेखा विज्ञान में बताया जाता है कि उन लोगों को शादी के बाद धन प्राप्ति के योग मिलते हैं जिनकी हथेली में मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा और भाग्य रेखा साथ मिलकर M की आकृति बनती है। ऐसे लोगों की किस्मत शादी के बाद चमकती है। मान्यता है कि ऐसे लोग 30 से 55 साल की उम्र में बेशुमार धन-अर्जित करते हैं।

Gupt Navratri 2022 कब है गुप्त नवरात्रि, ग्रहों के खास योग से होगा फायदा

कई स्त्रोंतों से कमाएंगे धन

हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा या फिर हृदय रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर त्रिकोण चिह्न बन रहा है तो आपकी हथेली में यह धन रेखा है। ऐसी रेखा होने का मतलब है कि आप एक नहीं कई स्रोतों से धन कमाएंगे। ऐसे लोग एक साथ व्यापार और जॉब करने वाले होते हैं और दोनों माध्यम से धन कमाते हैं।

धन के साथ मिलती है सामाजिक प्रतिष्ठा

आपकी हथेली में भाग्य रेखा से निकलकर एक रेखा सूर्य पर्वत पर पहुंच रही है तो आप आर्थिक मामलों में भाग्यशाली होंगे। आप समाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित भी होंगे। ऐसे लोग कोई प्रशासनिक पद पर होते हैं और जनता में लोकप्रिय होते हैं। इन्हें महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है। ये घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं।

Palmistry 
Palmistry

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in