sre11 1
एस्ट्रो न्यूज राशिफल

यहां अनोखे तरीके से मनाया गया रक्षा बंधन पर्व, जानिए ऐसा क्या हुआ : raksha bandhan

raksha bandhan : यूपी के सहारनपुर में वैसे तो सभी ने रक्षा बंधन पर्व को धूमधाम से मनाया, लेकिन एक स्थान ऐसा भी रहा, जहां पर अनोखे तरीके से रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। यहां पर बहनों ने भाईयों ने नहीं बल्कि पुरुषों ने वृक्षों और पेड़ पौधों को राखी बांध कर रक्षा बंधन पर्व मनाया। आइए जानते हैं ऐसा क्यों किया गया…

sre11 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

सहारनपुर के गांधी पार्क में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व महिलाओं ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर वृक्ष संरक्षण का संकल्प लिया। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा विभिन्न संगठनों से सम्बद्ध महिलाओं के साथ अनूठे ढंग से रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने नगरायुक्त को भी राखी बांधी और उन्हें सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह को भी दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी।

Vastu Tips : घर में इन चीजों को रखने से होता है पैसों का नुकसान

रक्षा बंधन के पावन पर्व पर गांधी पार्क में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह तथा शहर के अनेक संगठनों से सम्बद्ध महिलाओं व समाजसेवियों द्वारा पेड़ों को तिलक किया गया और रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि वृक्षों के अंधाधुंध कटान से जहां पर्यावरण प्रदूषण बढ़ा है वहीं हमारा मौसम चक्र और फसल चक्र भी प्रभावित हुआ है। जिससे व्यक्ति के जीवन पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हर रोज नयी नयी जानलेवा बीमारियां लोगों को घेर रही है।

सर्व मनोकामना पूर्ण करते हैं रक्षा बंधन को किए गए ये सरल उपाय : Aaj ke Upay

कोरोना काल में आक्सीजन की कमी ने लोगों को आक्सीजन का महत्व समझा दिया है। इसलिए जरुरी है कि हम अपने शहर और आस पास के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और उनका संरक्षण भी करें। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को भी रक्षा सूत्र बंधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

अगर चाहिए मोहब्बत और पैसा तो अपनाइए ये चमत्कारिक उपाय 

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा आयोजित वृक्ष रक्षा सू़त्र कार्यक्रम में कान्हा उपवन गौशाला के संरक्षक शैलेंद्र भूषण गुप्ता, राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के अर्चित अग्रवाल,विनीता चौहान, हिमांशी चौपड़ा, वर्षा चौपड़ा, सीमा अरोड़ा, स्वीटी, नीरुसिंह, मनोज बग्गा, मुकेश चौधरी, सुनील, विकास, भीमसागर, हैडमाली शकीलआदि शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व मुख्य मंत्री कल्याण सिंह को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गयी।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Raksha Bandhan
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in