946092 cross 1 ganeshavoice.in क्या आपकी हथेली में भी है ये जादुई निशान? Palmistry
ज्योतिष जानकारी राशिफल

क्या आपकी हथेली में भी है ये जादुई निशान? Palmistry

Palmistry : हथेली पर बनी रेखाओं को कुछ लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं तो कई लोग इन्हें अपनी किस्मत से जोड़कर देखते हैं। आपको बता दें कि हस्तरेखा विज्ञान में हथेली के इन निशानों को बहुत खास माना गया है। हस्तरेखा विज्ञान की मानें तो हथेली पर बने अलग-अलग निशान हमारे जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। ऐसा ही एक निशान X भी है। इस निशान के हमारे जीवन में क्या मायने हैं यह इस पर निर्भर करता है कि निशान हथेली के किस हिस्से पर है।

946092 cross 1 ganeshavoice.in क्या आपकी हथेली में भी है ये जादुई निशान? Palmistry

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

माना जाता है कि जिनके हाथों में X का निशान होता है वह व्‍यक्ति बहुत ज्ञानी, बड़ा नेता या फिर कोई बड़ा काम करने वाला इंसान होता है। यही नहीं, इन लोगों की सिक्स सेंस भी जबरदस्‍त होती है और हमेशा दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं। ऐसे लोगों के आसपास एक अलग तरह की एनर्जी होती है जिससे इनको दूसरों के बीच हमेशा एक खास जगह मिलती है।

सबसे ज्यादा बुद्धिमान होते हैं इन तारीखों को जन्म लोग, करते हैं अपना बिजनेस 

– तर्जनी अंगुली के नीचे का स्थान गुरु पर्वत कहलाता है। गुरु पर्वत पर X निशान का होना काफी शुभ माना गया है। कहते हैं कि इसे धारण करने वाला व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है और वह अपने जीवन में काफी तरक्की करता है।

  • हथेली के मध्य में राहु और केतु पर्वत होते हैं। केतु पर्वत पर X का निशान होना अच्छा नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति को अपनी युवावस्था में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति की शादी में भी दिक्कतें आती हैं। साथ ही इन्हें धन अर्जित करने में बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

शरीर की बनावट बताती है कि आप धनवान rich बनेंगे या नहीं

  • मध्यमा अंगुली के नीचे का स्थान शनि पर्वत का होता है। कुछ लोगों के शनि पर्वत पर X का निशान होता है। हस्तरेखा विज्ञान की मानें तो ऐसे लोगों को वाहन चलाते समय बहुत सावधान रहना चाहिए। माना जाता है कि ऐसे लोग कई बार दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं।

क्या आप जानते हैं कि कितना पुराना है हिन्दू धर्म, रोचक जानकारी 

  • अनामिका अंगुली के नीचे का स्थान सूर्य पर्वत है। सूर्य पर्वत पर x का निशान होने से कला, धन और प्रसिद्धि पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। साथ ही मान-सम्मान में भी कमी आती है।
  • कनिष्ठा अंगुली के नीचे का स्थान बुध पर्वत है। जिनके हथेली में बुध पर्वत पर X का निशान होता है उन्हें बेईमान प्रवृत्ति का माना गया है। ऐसे लोगों से सावधान रहने के लिए कहा जाता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in