Numerology 2022 Rashifal
अंक ज्योतिष राशिफल

Numerology : रोमांटिक होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग

Numerology :  अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार अंकों का हमारे जीवन में महत्पूर्ण स्थान होता है। साथ ही आपने देखा ही होगा कोई अंक हमारे लकी होता है तो कोई अंक अनलकी (Numerology)। आज हम बात करने जा रहे हैं। मूलांक 2 के बारे में…

Numerology

Numerology 2022 Rashifal
Numerology

मंगल और शुक्र मचाएंगे भारी उथल-पुथल, इस राशि वाले रहे सावधान

 कौन से ग्रह रिश्ते में लाते हैं खटास? मधुर संबंध बनाने के आसान उपाय

रत्न शास्त्र में चंद्रमा ग्रह को मूलांक 2 का स्वामी माना गया है। जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 2 होगा। ये लोग काफी भावुक, मधुरभाषी, कल्पनाशील और कोमल ह्रदय के होते हैं। जैसे चंद्रमा का स्वभाव चंचल माना जाता है वैसे ही इन लोगों की मन स्थिति कभी एक जैसी नहीं रहती। ये शरीर से कमजोर लेकिन मानसिक रूप से सबल होते हैं। जानिए मूलांक 2 वालों के बारे में दिलचस्प जानकारी…

Shani Ast 2022 इन राशियों को नौकरी-व्यापार में झेलना होगा भयानक कष्ट

रोमांटिक होते हैं ये लोग

मूलांक 2 के व्यक्ति मन के धनी होते है और बौद्धिक कार्यों में ज्यादा सफल साबित होते हैं। ये स्वभाव से मृदुभाषी, कल्पनाशील, शांत और कोमल होते हैं। इनका बुद्धि चातुर्य अच्छा होता है और अपने इस गुण के कारण यह दूसरों से ज्यादा सम्मान प्राप्त करते हैं और लोकप्रिय बन जाते हैं। मूलांक 2 के लोग रोमांटिक और बुद्धिजीवी भी होते हैं।

Zodiac Signs : इन राशि के लोग बनते हैं सबसे ज्यादा अमीर, जानें अपने बारे में

दूसरों की भावनाओं की करते हैं कद्र

ये छोटी-छोटी बातें दिल पर लगाकर बैठ जाते हैं। इन्हें नाचने, गाने और साज-सज्जा का काफी शौक होता है। इनकी तरफ कोई भी व्यक्ति आसानी से आकर्षित हो जाता है। ये पल भर में किसी अंजान व्यक्ति को भी अपना दोस्त बना सकते हैं। इनके अंदर दूसरों के मन की बात जानने का गुण होता है। ये लोग दूसरों की भावनाओं की काफी कद्र करते हैं। इन्हें प्रेम संबंधों में अधिक सफल नहीं देखा गया है।

चंद्र देव की होती है विशेष कृपा

मूलांक 2 वाले किसी को ‘ना’ बिल्कुल भी नहीं बोल पाते हैं। प्रेम और सौंदर्य में इन्हें महारथ हासिल होती है। इन लोगों के अंदर आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखने को मिलती है। इनका मन काफी अस्थिर रहता है। लेकिन इनके ऊपर चंद्र देवता की विशेष कृपा होती है। इसलिए इनके सारे काम चंद्र देव के आशीर्वाद से बनते चले जाते हैं।

Numerology 2022 Rashifal
Numerology

वहीं ये लोग अपने जीवन में भरपूर सुख-समृद्धि और सफलता के लिए शिव जी की पूजा करें, तो अत्यंत शुभ फलदायी सिद्ध होगी। दरअसल महादेव ने चंद्र को अपने शीश पर स्थान दिया है, इसलिए दोनों में एक अलौकिक संबंध है। इसलिए इन लोगों को रोज शिवलिंग में जल चढ़ाना चाहिए।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in