Numerology
अंक ज्योतिष राशिफल

Numerology : साहसी व कर्मठ होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग

Numerology : अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार हमारे जीवन में अंकों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए लकी होता है तो कोई अंक अनलकी। अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन्हीं 9 नंबरों पर अलग- अलग ग्रहों का आधिपत्य होता है। Numerology

Numerology
Numerology

Astrology ग्रहों की अशुभ स्थिति भी बनती है बीमारी का कारण, क्या करें?

Numerology- आपको बता दें कि अंक ज्योतिष में शनि को नंबर 8 का स्वामी माना गया है। जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। ये लोग रहस्यमयी प्रकृति के होते हैं।

इसलिए इनके मन में क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। मूलांक 8 के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए इस तारीख को जन्में लोगों पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं और उन्हें खूब लाभ पहुंचाते हैं।

Feng shui Tips घर व आफिस में नीला हाथी और गेंडा रखने के फायदे

Numerology- अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है। मूलांक 8 के लोग बेहद ईमानदार और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये हमेशा दूसरों की मदद करते हैं और सच का ही साथ देते हैं।

किसी भी काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। इसलिए हर काम में आसानी से सफलता पा लेते हैं। हालांकि, ये लोग जीवन में सफल होने के बाद भी साधारण जीवन ही जीते हैं। ये लोग अत्यंत ही गंभीर और शांत प्रकृति के होते हैं। किसी भी कार्य को निष्ठापूर्वक निभाते हैं।

Temple Bell : मंदिर में क्यों बजाई जाती है घंटी ? वैज्ञानिक और धार्मिक कारण

Numerology- मूलांक 8 वाले लोग अधिकतर इंजीनियर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े काम करते हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी भी हो सकते हैं। इन्हें बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर, लौहे और ऑयल से जुड़ी वस्तुओं से जुड़ा बिजनेस ज्यादा फायदा देता है। ये लोग पुलिस या सेना जैसी सर्विस में भी काम करते हैं।

Numerology
Numerology

Numerology- इन जातकों के प्रेम सम्बन्ध स्थाई नहीं रहते, कई बार तो ये मन ही मन में प्रेम करते रहते हैं और उसे जाहिर नहीं कर पाते। प्रायः इनका विवाह देरी से होता हैं। इनकी अपने जीवनसाथी से भी अनबन होती रहती है।

Numerology

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in