Untitled 1 copy 1 4 ganeshavoice.in नवंबर 2021 के सभी व्रत और त्योहार, यहां देखिए पूरा कैलेंडर November 2021 fast and festival list
ज्योतिष जानकारी राशिफल व्रत एवं त्यौहार

नवंबर 2021 के सभी व्रत और त्योहार, यहां देखिए पूरा कैलेंडर November 2021 fast and festival list

November 2021 fast and festival list : आज  से नवंबर का महीना शुरू हो रहा है। यह महीना कार्तिक मास में पड़ रहा है। इस माह से सर्दी की ठिठुरन भी बढ़ने लगती है। नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे मुख्य त्योहार मनाए जाएंगे। इसके बाद छठ का महापर्व भी प्रारंभ हो जाएगा। इनके अलावा भी नवंबर माह में प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ने वाले है। आइए देखते हैं, इस माह के सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट।

Untitled 1 copy 1 4 ganeshavoice.in नवंबर 2021 के सभी व्रत और त्योहार, यहां देखिए पूरा कैलेंडर November 2021 fast and festival list

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

1 नवंबर 2021- रंभा या रमा एकादश
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को रंभा या रमा एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी का पूजन किया जाता है।

2 नवंबर 2021- प्रदोष व्रत, धनतेरस
कार्तिक मास की त्रयोदशी को धनतेरस का दिन मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है।

3 नवंबर 2021- नरक चतुर्दशी, हनुमान जयंती, छोटी दीपावली
नरक चतुर्थी को छोटी दिवाली भी कहा जाता है और इस दिन हनुमान जयंती भी है। मान्यता है कि इस दिन अपामार्ग यानि चिचड़ी की पत्तियों को तेल लगाकर जल में डालकर उससे स्नान करना चाहिए, ऐसा करने से नरक से मुक्ति मिलती है।

धनलाभ और जल्द विवाह के लिए करें ये सरल उपाय 

4 नवंबर 2021- दीपावली, स्नान दान श्राद्ध अमावस्या
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

5 नवंबर 2021- अन्नकूट, गोवर्धनपूजा
गोवर्धनपूजा के दिन अन्नकूट का भोग लगाया जाता है और घरों में गोबर से गोवर्धन भगवान का प्रतीक बनाकर उसकी पूजा होती है।

6 नवंबर 2021- यम द्वितीया, भाई दूज
भाई-बहन के प्यार और विश्वास का ये त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन यमराज और उसकी बहन यमुना की पूजा होती है। बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

इन पेड़ पौधों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए घर में, होता है भारी नुकसान 

8 नवंबर 2021- विनायकी चतुर्थी, व्रत सूर्य षष्ठी व्रतारंभ
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष के चतुर्थी के दिन विनायकी चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन गणपति भगवान का पूजन किया जाता है। इसी दिन से छट पूजा व्रत से पहले खरना भी होता है।

10 नवंबर 2021- छठ पूजा, सूर्य षष्ठी व्रत
देशभर के कई राज्यों में छठ पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य भगवान की उपासना की जाती है।

12 नवंबर 2021 – आंवला नवमी
मान्यता है कि इस दिन आंवले की वृक्ष की पूजा करने से अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति होती है।

इन 4 राशि वालों के लिए बुरा साबित हो सकता है नवंबर का महीना 

15 नवंबर 2021- देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह
हिंदू धर्म में सभी मंगल कार्य देवउठनी एकादशी से ही आरंभ होते हैं। कहा जाता है कि चार महीने की निंद्रा के बाद भगवावन विष्णु देवउठनी एकादशी के दिना जागते हैं।

16 नवंबर 2021- प्रदोष व्रत, चातुर्मास समाप्त
इस व्रत का भौम प्रदोष का व्रत भी कहा जाता है और इस दिन भगवान और माता पार्वती की पूजा—अर्चना की जाती है।

19 नवंबर 2021- स्नान दान कार्तिक पूर्णिमा
इस दिन को गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन गंगा में स्नान का विशेष महत्व होता है।

पूरे साल बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, दिवाली के दिन करें सिंदूर-तेल का आसान उपाय 

23 नवंबर 2021- संकष्टी चतुर्थी
हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है।

30 नवंबर 2021- उत्पन्ना एकादशी
हिंदू धर्म में उत्पन्ना एकादशी व्रत का विशेष महत्व है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है।

यशराज कनिया कुमार, एस्ट्रोलॉजर

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in