rashifal 1 ganeshavoice.in इन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा नवंबर, आपके लिए कैसा है यह माह? Monthly Horoscope November 2021
ज्योतिष जानकारी राशिफल

इन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा नवंबर, आपके लिए कैसा है यह माह? Monthly Horoscope November 2021

Monthly Horoscope November 2021 : कल से नवंबर का महीना शुरु हो रहा है। यह वर्ष 2021 के अंतिम तीन माह का दूसरा माह होता है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो नवंबर का यह महीना कुछ राशि के जातकों के लिए जहां बेहद ही शानदार रहने वाला है, वहीं कुछ ऐसी भी राशियां है, जिनके जातकों के लिए धनहानि कराएगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह महीना कैसा रहने वाला है।

rashifal 1 ganeshavoice.in इन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा नवंबर, आपके लिए कैसा है यह माह? Monthly Horoscope November 2021

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

मेष
मेष राशि के जातकों की इस महीने परिवार के साथ यात्रा होगी और आपका भरपूर मनोरंजन होगा। परिवार के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। धर्म कर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी जो आत्मचिंतन करने का मौका प्रदान करेगी। गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा। आपका मन किसी बात को लेकर उदास रह सकता है। जिसे लेकर मानसिक तनाव ज्यादा महसूस करेंगे।

वृषभ
वृषभ राशि वाले इस महीने अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। सरकारी काम बिना किसी रुकावटों के संपन्न होंगे। कारोबार में इच्छानुरुप लाभ मिलेगा। आपकी मेहनत और भाग्य का सहयोग हर तरह से उत्तम मिलने वाला है। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, जीवनसाथी और संतान की तरफ से आत्मसंतोष प्राप्त होगा।

मिथुन
मिथुन राशि के जातक बहुत ही चतुराई के साथ अपने कार्यों में सफल होंगे। आपके स्वभाव में गुस्से की अधिकता रहेगी। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होगा। कारोबार में लाभ होगा। आपको अपने सहयोगियों व वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास एवं विशेष सहयोग मिलता रहेगा। आप परिवार के हित के लिए धन खर्च करेंगे।

पूरे साल बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, दिवाली के दिन करें सिंदूर-तेल का आसान उपाय 

कर्क
कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। ये लोग अपनी चतुराई और बुद्धि के बल पर कार्य क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। इस महीने धन लाभ अच्छा होने वाला है। घर-परिवार में किसी समारोह या मांगलिक कार्य का आयोजन होगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। गृहस्थ जीवन के हालात सुखद होंगे।

सिंह
सिंह राशि वालों के लिए इस महीने कारोबार से संबंधित यात्राएं सफल साबित होंगी। अपने मित्रों, रिश्तेदारों एवं स्वजनों से संबंधों में मधुरता बनेगी और उनकी तरफ से आपको हर संभव सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर इस महीने कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। लाइफ पार्टनर के कारण समाज में मान-प्रतिष्ठा हासिल होगी।

कन्या
कन्या राशि के जातक अपने कार्यों में लाभ एवं सफलता का सुख हासिल होगा। मेहनत से लोहा लेना आपको अच्छा लगता है, इस कारण आपको सफलता एवं सुख की प्राप्ति होती है। परोपकार के कार्यों की तरफ रूचि रहेगी। नयी-नयी चीजों के बारे में जानने की उत्सुकता रहेगी। आप किसी को भी खुद से आगे नहीं निकलने देंगे।

इन पेड़ पौधों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए घर में, होता है भारी नुकसान 

तुला
तुला राशि वालों के लिए यह महीना बहुत बढ़िया गुजरने होने वाला है। इस महीने स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के लोगों का सुख मिलेगा। मन की दुविधा कम होगी। आपको अचानक धन-लाभ होगा। कर्म स्थान में आप अपनी पहचान बनाएंगे। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी और समाज में आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगी।

वृश्चिक
वृश्चिक वालों के लिए यह महीना शुभ समाचारों की प्राप्ति लेकर आएगा। कारोबारी नए और साझेदारी के कारोबार में प्रवेश कर सकते हैं। विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा और बच्चे बहुत अच्छा फील करेंगे यात्राएं बहुत फायदेमंद रहेंगी। उच्च पद पर मित्रों और परिचितों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

धनु
धनु राशि वालों इस महीने भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। परिवार में अपनेपन का माहौल देखने को मिलेगा। आपको रोजगार के क्षेत्र में सफलता और प्रसिद्धि मिलेगी। परोपकार के कार्यों में रूचि रहेगी। ऊंचे स्तर के लोगों के साथ संबंध जुड़ेंगे। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।

धनलाभ और जल्द विवाह के लिए करें ये सरल उपाय

मकर
मकर राशि वालों भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। धार्मिक यात्राएं या मनोरंजक यात्राएं हो सकती हैं। कारोबार में लाभ होगा। आपके सम्बन्ध दूसरों के साथ सौहार्दपूर्ण होते है, जिससे आपको लाभ होगा। इस महीने आय के अनेक साधन उत्पन्न होंगे। कामकाज में लाभ होगा।

कुंभ
कुंभ राशि के जातक इस महीने शत्रुओं पर अपना दबाव बनायेंगे। आप लोगों के बीच चर्चा का कारण बनेंगे तथा समाज में प्रसिद्ध होंगे। इस माह उच्च पद पर आसीन लोगों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आप धार्मिक कार्य में अपना योगदान देंगे तथा जरुरत मंदों की सहायता के लिए सदा तैयार रहेंगे।

मीन
मीन राशि के जातकों की नौकरी की चिंताए खत्म होंगी। संतान पक्ष की तरफ से बहुत ही सुखद परिणाम मिलने वाले है। आपके मान-सम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। यह महीना घूमने-फिरने एवं मनोरंजन के लिए अच्छा व्यतीत होगा. विरोधियों पर विजय हासिल होगी। कानून मामलों का निर्णय आपके हक में होगा।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in