money : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर अब केवल एक ही दिन बीच में रह गया है। 30 अगस्त 2021 को यह पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह तो हो गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की बात, अब बात करते हैं कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ऐसा क्या किया जाए, जिससे हमारी धन संबंधी, सफलता और सुख सौभाग्य प्राप्ति के लिए हम क्या उपाय कर सकते हैं।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
आज हम यहां पर आपको श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किए जाने वाले कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देंगे, जिनको करने से धन (money) संबंधी समस्या का समाधान होगा। तो आइए जानते हैं…
2. सप्तदशाक्षर श्रीकृष्णमहामंत्र : ‘ॐ श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा’
– यह श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है। इस मंत्र का पांच लाख जाप करने से यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। जप के समय हवन का दशांश अभिषेक का दशांश तर्पण तथा तर्पण का दशांश मार्जन करने का विधान शास्त्रों में वर्णित है। जिस व्यक्ति को यह मंत्र सिद्ध हो जाता है उसे सबकुछ प्राप्त हो जाता है।
जन्माष्टमी पर अपनाएं मोर पंख से जुड़े ये खास उपाय, मिलेंगे ये सभी फायदे
3. 7 अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र : ‘गोवल्लभाय स्वाहा’
– इस सात (7) अक्षरों वाले श्रीकृष्ण मंत्र का जाप जो भी साधक करता है उसे संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है।
4 .8 अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र : ‘गोकुल नाथाय नमः’
– इस आठ (8) अक्षरों वाले श्रीकृष्ण मंत्र का जो भी साधक जाप करता है उसकी सभी इच्छाएं व अभिलाषाएं पूर्ण होती हैं।
5. दशाक्षर श्रीकृष्ण मंत्र : ‘क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः’
– यह दशाक्षर (10) मंत्र श्रीकृष्ण का है। इसका जो भी साधक जाप करता है उसे संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है।
दूसरे की पोल खोलने में मास्टर होते हैं इन राशि के लोग, जरा बचकर ही रहें
6 .द्वादशाक्षर श्रीकृष्ण मंत्र : ‘ॐ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय’
– इस कृष्ण द्वादशाक्षर (12) मंत्र का जो भी साधक जाप करता है, उसे सबकुछ प्राप्त हो जाता है।
7. 22 अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र : ‘ऐं क्लीं कृष्णाय ह्रीं गोविंदाय श्रीं गोपीजनवल्लभाय स्वाहा ह्सों।’
– यह बाईस (22) अक्षरों वाला श्रीकृष्ण का मंत्र है। जो भी साधक इस मंत्र का जाप करता है उसे वागीशत्व की प्राप्ति होती है।
8. 23 अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र : ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री’
– यह तेईस (23) अक्षरों वाला श्रीकृष्ण का मंत्र है। जो भी साधक इस मंत्र का जाप करता है उसकी सभी बाधाएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं।
पीपल की पूजा का महाउपाय जिसे करते ही पूरी होती है सभी मनोकामना
9. 28 अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र : ‘ॐ नमो भगवते नन्दपुत्राय आनंदवपुषे गोपीजनवल्लभाय स्वाहा’
– यह अट्ठाईस (28) अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र है। जो भी साधक इस मंत्र का जाप करता है उसको समस्त अभिष्ट वस्तुएं प्राप्त होती हैं।
10.29 अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र : ‘लीलादंड गोपीजनसंसक्तदोर्दण्ड बालरूप मेघश्याम भगवन विष्णो स्वाहा।’
– यह उन्तीस (29) अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र है। इस श्रीकृष्ण मंत्र का जो भी साधक एक लाख जप और घी, शकर तथा शहद में तिल व अक्षत को मिलाकर होम करते हैं, उन्हें स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
Astrology : क्या अरविंद केजरीवाल होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री ?
11. 32 अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र : ‘नन्दपुत्राय श्यामलांगाय बालवपुषे कृष्णाय गोविन्दाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।’
– यह बत्तीस (32) अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र है। इस श्रीकृष्ण मंत्र का जो भी साधक एक लाख बार जाप करता है तथा पायस, दुग्ध व शकर से निर्मित खीर द्वारा दशांश हवन करता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
12. 33 अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र : ‘ॐ कृष्ण कृष्ण महाकृष्ण सर्वज्ञ त्वं प्रसीद मे। रमारमण विद्येश विद्यामाशु प्रयच्छ मे॥’
– यह तैंतीस (33) अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र है। इस श्रीकृष्ण मंत्र का जो भी साधक जाप करता है उसे समस्त प्रकार की विद्याएं निःसंदेह प्राप्त होती हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।