Mercury Planet Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक (Mercury Planet) हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करता है (Mercury Planet) और इसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि व्यापार के दाता बुध ग्रह ने 25 अप्रैल को शुक्र ग्रह की स्वराशि वृष में गोचर कर लिया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब- जब बुध ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव बिजनेस, शेयर मार्केट और अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलता है।
Mercury Planet Transit 2022
![बुध ग्रह इन 3 राशि वालों की दौलत में करेंगे बढ़ोतरी Mercury Planet Transit 2022 2 Mercury Planet](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/01/1020890-budh-ast.jpg-2-1.jpg?resize=790%2C574&ssl=1)
इसलिए बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
मेष राशि: बुध ग्रह के वृष राशि में विराजनाम रहने से आप लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि क्योंकि बुध ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में प्रवेश किया है। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे। कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही बिजनेस में कोई बड़ी नई डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।
साथ ही इस समय आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं। उसमें लाभ होने के संकेत हैं। वहीं जो जातक वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही बुध ग्रह आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे।
इन राशियों पर शुरू होने जा रहा है शनि की ढैय्या का प्रभाव Shani Dhaiyya
बेडरूम में रखी चीजों का भी लव लाइफ पर पड़ता है असर Feng shui tips
![बुध ग्रह इन 3 राशि वालों की दौलत में करेंगे बढ़ोतरी Mercury Planet Transit 2022 2 Mercury Planet](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/01/1020890-budh-ast.jpg-2-1.jpg?resize=790%2C574&ssl=1)
कर्क राशि: आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह ने आपके 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे वैदिक ज्योतिष में अहम स्थान माना गया है। साथ ही इसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी के योग हैं। साथ ही इस समय आपको बिजनेस और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
आय के साधनों में वृद्धि होगी। साथ ही बुध देव आपके चतुर्थ भाव के स्वामी भी हैं। जिसे सुख, माता और वाहन का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी लेने का मन भी बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और माता के माध्यम से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।
जन्म तारीख से जानें कौन हो सकता है आपका परफेक्ट लाइफ पार्टनर? Ank Jyotish
सिंह राशि: बुध ग्रह ने आपके दशम स्थान में प्रवेश किया है। जिसे व्यापार और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपकी प्रोन्नति हो सकता है। इस समय व्यापार में भी विस्तार के योग हैं। साथ ही बिजनेस में नए संबंध भी बन सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है।
वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। वहीं बुध देव आपके धन और वाणी भाव के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आपका पैसा कही उधार दिया हुआ है तो वो आपको वापस मिल सकता है। यहां पर यह देखना जरूरी है कि आपकी कुंडली में बुध देव किस स्थिति में स्थित हैं।
जया किशोरी ने बताया मेहनत का सही अर्थ Jaya Kishori
![बुध ग्रह इन 3 राशि वालों की दौलत में करेंगे बढ़ोतरी Mercury Planet Transit 2022 2 Mercury Planet](https://i0.wp.com/ganeshavoice.in/wp-content/uploads/2022/01/1020890-budh-ast.jpg-2-1.jpg?resize=790%2C574&ssl=1)
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।