Five Planetary Change वैदिक ज्योतिष अनुसार (Five Planetary) जब भी ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो (Five Planetary) इसका असर मानव जीवन पर सीधा पड़ता है। साथ व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। आपको बता दें कि जून में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको ये परिवर्तन शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं।
Five Planetary Change
इन ग्रहों चाल में होगा बदलाव
सबसे पहले तो 3 जून को ग्रहों के राजकुमार बुध जो वक्री चल रहे हैं वह वृष राशि मेें मार्गी होंगे। इसके बाद 5 जून को कर्मफलदाता शनि देव कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। फिर सूर्य, शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन होगा। इस तरह से जून में 5 ग्रहों की चाल में बदलाव होगा।
जया किशोरी ने बताया मेहनत का सही अर्थ Jaya Kishori
वृषभ राशि: आप लोगों के लिए जून का महीना शुभफलदायी रहने वाला है। इस समय आपको सितारों का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही इस सयम आप व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। वहीं धन जोड़ने में भी आप कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि किसी बात को लेकर मानसिक चिंता रह सकती है।
जन्म तारीख से जानें कौन हो सकता है आपका परफेक्ट लाइफ पार्टनर? Ank Jyotish
सिंह राशि: जून का महीना आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। साथ ही इस समय आपके अटके हुए काम बन सकते हैं। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे ऑफिर में आपकी तारीफ हो सकती है। वहीं ऑफिस में वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही किसी महिला के द्वारा आपको धनलाभ भी हो सकता है। प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।
बेडरूम में रखी चीजों का भी लव लाइफ पर पड़ता है असर Feng shui tips
धनु राशि: आप लोगों के लिए यह महीना आर्थिक तौर पर अच्छा साबित हो सकता है। कारोबारियों और नौकरपेशा लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही कोई नई डील फाइनल हो सकती है। जिससे भविष्य में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस महीने आपको अपना अटका हुआ धन वापस मिल जाएगा। हालांकि इस महीने आपको आंखों से संंबधित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए लापरवाही नहीं बरतें।
इन राशियों पर शुरू होने जा रहा है शनि की ढैय्या का प्रभाव Shani Dhaiyya
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।