11 1578655880 1 ganeshavoice.in 2022 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण, जिंदगी पर क्या पड़ेगा प्रभाव : Lunar eclipse 2022
ज्योतिष जानकारी राशिफल

2022 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण, जिंदगी पर क्या पड़ेगा प्रभाव : Lunar eclipse 2022

new year banner 2022 mob ganeshavoice.in 2022 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण, जिंदगी पर क्या पड़ेगा प्रभाव : Lunar eclipse 2022

Lunar eclipse 2022 : 2021 को जल्द ही हम सभी अलविदा कहेंगे और उम्मीद है आने वाला साल 2022 सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए। आगामी साल में ग्रहण भी पड़ेंगे। ज्योतिष की माने तो साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse 2022) के पड़ेंगे। ग्रहण कैसे पड़ता है, पहले ये जान लेते हैं। दरअसल, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्र एक सीध में आमने-सामने होते हैं और पृथ्वी की छाया चांद को पूरी तरह से ढक देती है और इस स्थिति को चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse 2022) के नाम से जाना जाता है।

11 1578655880 1 ganeshavoice.in 2022 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण, जिंदगी पर क्या पड़ेगा प्रभाव : Lunar eclipse 2022
Lunar eclipse 2022

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हम आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण तीन तरह के होते हैं। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण होता है। पृथ्वी की छाया चांद को पूरी तरह से ढक लेती है तो यह पूर्ण चंद्र ग्रहण कहलाता है। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से लाल दिखाई देता है। वहीं, जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा के कुछ ही भाग पर पृथ्वी की छाया पड़ जाती है, इसे ही आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं।

उपच्छाया चंद्र ग्रहण में सूर्य और चंद्र के बीच पृथ्वी उस समय आती है, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में नहीं होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इस साल दो चंद्र ग्रहण पड़ेंगे।

धनवान बनाता है इस पौधे का बेहद सरल उपाय : Sahadevi

2022 का पहला चंद्र ग्रहण (first lunar eclipse of 2022)
पहले चंद्र ग्रहण की तारीख 16 मई 2022 है और इस दिन सोमवार पड़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और ये सुबह 7.02 से लेकर दोपहर 12.20 बजे तक जारी रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, पैसिफिक, दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, अंटार्कटिका और भारत के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा। वहीं सूतक काल की बात की जाए तो ये चंद्र ग्रहण के पड़ने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा और उसके खत्म होने के साथ ही समाप्त होगा।

मिनटों में उतर जाएगा हर तरह का कर्ज, करें ये आसान उपाय 

2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण (Second lunar eclipse of 2022)
दूसरे चंद्र ग्रहण की तारीख 8 नवंबर 2022 बताई जा रही है और इस दिन मंगलवार पड़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और ये दोपहर 13.32 से लेकर शाम 7.27 बजे तक जारी रहेगा। ज्योतिष के मुताबिक दूसरा चंद्र ग्रहण उत्तरी/पूर्वी यूरोप, एशिया, भारत, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्से में दिखेगा। वहीं सूतक काल की बात की जाए तो ये चंद्र ग्रहण के पड़ने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा और उसके खत्म होने के साथ ही समाप्त होगा।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in