Lucky charm
ज्योतिष जानकारी राशिफल

Lucky charm किस्मत चमकाने के खास उपाय बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

Lucky charm

Lucky charm : लगभग हर आदमी अपने साथ रुमाल जरूर रखता है। अगर ये रुमाल राशि स्वामी के मुताबिक हो तो उस ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलने लगते हैं और गुड लक भी बढ़ता है। ये रुमाल एक लकी चार्म की तरह काम करते हैं और परेशानियां कम करते हैं। आगे जानिए राशि अनुसार आपको किस रंग का रुमाल अपने साथ रखना चाहिए…

Lucky charm
Lucky charm

Lucky charm

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग का रुमाल अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफेद, हरा, फिरोजी या सिल्वर रंग का रुमाल अपनी जेब या पर्स में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको सुखद समाचार मिलेंगे साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में सफलता भी मिलेगी।

मिथुन राशि
इस राशि स्वामी बुध है। अतः इस राशि के लोगों को हरा, नीला या जमुनी कलर का रुमाल अपने साथ रखना बहुत शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपकी बुद्धि प्रखर बनेगी और आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का विकास भी होगा।

पैसा एकत्रित करने में माहिर होते हैं ये लोग, बना रहता है बैंक बैलेंस

कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोगों को सफ़ेद, गुलाबी, क्रीम, लाल या सैफ्रॉन कलर का रुमाल रखने से बहुत लाभ होगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि
इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोगों को लाल, केसरिया, गुलाबी, पीला एवं सफ़ेद रंग का रुमाल अपने पास रखने से पॉजिटिव विचारों में वृद्धि होगी एवं आपके ऊपर सदैव सूर्यदेव की कृपा बनी रहेगी।

कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोगों को हरा, नीला, जामुनी एवं पीले रंग का रुमाल अपने पास रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी एवं धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी।

Purnima 2022 कब है साल 2022 की पहली पूर्णिमा? जानें व्रत, तिथि एवं मुहूर्त

तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को सफ़ेद, फिरोजी, गुलाबी या हल्के रंग का रुमाल अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ आपको धन भी लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है। इन लोगों को लाल, गुलाबी, सफ़ेद या केसरिया रंग का रुमाल हमेशा अपने पास रखना चाहिए। इसके शुभ प्रभाव से आप में नई स्फूर्ति और ऊर्जा शक्ति का संचार होगा। भूमि एवं वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

धनु राशि
इस राशि का स्वामी गुरु है। अतः इस राशि के लोगों को पीला, लाल, गुलाबी या केसरिया रंग का रुमाल अपने पास रखना बहुत फलदाई होगा।

इन लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए काला धागा, हो सकते हैं बर्बाद

मकर राशि
इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोगों को नीला, काला, जामुनी रंग का रुमाल अपने पास रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी, करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि
इस का राशि स्वामी शनि है। इस राशि के लोगों को काला या नीला रुमाल रखना शुभ परिणामों में वृद्धि करेगा एवं अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।

मीन राशि
इस राशि का स्वामी गुरु है। अतः इस राशि के लोगों को पीला, केसरिया या लाल रुमाल अपने पास रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in