Love Life 1 ganeshavoice.in 2022 में आपकी लवलाइफ, इन राशि के जातकों को मिलेगा पार्टनर का साथ Love life in 2022
जीवन मंत्र ज्योतिष जानकारी राशिफल

2022 में आपकी लवलाइफ, इन राशि के जातकों को मिलेगा पार्टनर का साथ Love life in 2022

love life in 2022 : 2022 के आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। 2021 अपने साथ कई अच्छी और बुरी यादों को लेकर जा रहा है। हर नए साल से हर किसी को तरह तरह की उम्मीदें होती हैं। हर कोई चाहता है कि आने वाला नया साल उसके जीवन में तमाम खुशियों को लेकर आए। इसी लिस्ट में शामिल है लव लाइफ। लोग चाहते हैं कि उनकी लव लाइफ शानदार तरीके से चले, जबकि सिंगल को अपने पार्टनर का इंतजार है।

Love Life 1 ganeshavoice.in 2022 में आपकी लवलाइफ, इन राशि के जातकों को मिलेगा पार्टनर का साथ Love life in 2022

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

हालांकि लव लाइफ का संबंध ग्रह-नक्षत्रों से होता है। कहा जाता है कि अगर कुंडली में शुक्र मजबूत है तो लव रिलेशन और वैवाहिक संबंध मजबूत होते हैं और कमजोर होने पर रिश्ते बिगड़ते हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि 2022 में आपकी लवलाइफ कैसी होने वाली है, किस किस को पार्टनर मिलेगा और किसकी शादी का योग है।

मेष
मेष राशि के जातक 2022 में लव लाइफ का आनंद उठाएंगे। सिंगल लोगों की इस साल पसंद से शादी होने की संभावना है। जबकि शादीशुदा लोगों की जिंदगी में कुछ टकराव की स्थिति हो सकती हैं।

वृषभ
इस राशि के जातकों को उनके साथी का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा सिंगल लोगों को जिनकोअपने पार्टनर का इंतजार है, उन्हें नए साल में खुशखबरी मिल सकती है। अचानक से ही इनकी जिंदगी में प्‍यार की एंट्री होगी। 2022 का मध्य इन जातकों के प्रेम जीवन के लिए विशेष रूप से शुभ साबित होगा।

घर शालिग्राम रखने के हैं कुछ खास नियम, नहीं तो जीवन हो जाता है बर्बाद 

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों का नया साल प्रेम संबंधों के मामले में शानदा होने वाला है। इस राशि के सिंगल जातकों के लिए अच्छी खबर है इनको भी साल 2022 में सच्चे प्यार से मिलने की प्रबल संभावना है।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को वर्ष की पहली तिमाही में कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन मध्य तक इनके रिश्ते पार्टनर से काफी बेहतर होंगे। जो लोग सिंगर उन्हें वर्ष के दूसरे भाग में कोई उपयुक्त साथी मिल सकता है।

सिंह
जबकि सिंह राशि के जातकों के लिए 2022 में प्यार उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है। लेकिन जो लोग अपने पार्टनर से वफादार होंगे उनको सच्चा प्यार मिलेगा। इस साल इन जातकों की शादी की भी संभावना भी है। अप्रैल के बाद शादी के प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

2022 में राहु करेंगे उथल पुथल, इन राशि वालों की जिंदगी पर पड़ेगा प्रभाव

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए इस वर्ष लव लाइफ में अच्छे परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि कुछ कारणों से प्रेम संबंधों में कुछ अशांति पैदा हो सकती है। इस साल शादी के प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

तुला
तुला राशि के जो जातक अपने प्रेम संबंध को लेकर गंभीर हैं, वो 2022 में सात फेरे ले सकते हैं। जो जातक सिंगल हैं और किसी के साथ रिश्ते में आना चाहते हैं, उन्हें इस वर्ष कामयाबी मिल सकती है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक 2022 के दौरान सुखद जीवन का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, साल के मध्य में आपके रिश्ते में कुछ परेशानियां का आगमन हो सकता है। ऐसे मे आपको धर्यता से काम लेना होगा।

दिसंबर में इन राशि वालों की धन-दौलत में बढ़ोत्तरी के आसार 

धनु
धनु राशि के जातकों की लव लाइफ में ज्यादा महत्वपूर्ण बदलाव आने की कोई संभावना नहीं है। ये साल इनके लिए सकारत्मकता से भरा होगा। आपको प्यार, परिवार, ऊर्जा और अधिकार की प्राप्ति हो सकती है।

मकर
मकर राशि के लोगों की लव लाइफ में साल की शुरुआत में कुछ परेशानी आ सकती हैं। हालांकि वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा। आप अपनी समझदारी और आत्मविश्वास से हर छोटी बड़ी चीजों का समाधान कपर पाएंगे। हालांकि रिश्तों में शब्दों के साथ संयम रखें।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों का जीवन नए साल में औसत रहने की संभावना है। इस साल आप कैसे भी खुद को उदास ना महसूस करवाएं। अप्रैल का महीना आपके लिए सफल हो सकता है। साल 2022 के अंत की कुछ अवधि आपकी लव लाइफ के लिए सुखद और बेहतर साबित हो सकती है।

इस मंदिर में दूध चढ़ाते ही हो जाता है नीला, जानिए रहस्य 

मीन
जबकि मीन राशि के जातकों के लिए भी इस साल अच्छी लवलाइफ मिलेगी। हालांकि अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी से बात बिगढ़े, तो ऐसे समय में शांति से काम लें और चीजों को खुद से सुलझाएं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in