maa lakshami 1 1 ganeshavoice.in 2022 में इन लोगों पर मेहरबान रहेगी मां लक्ष्मी, जानिए अपने बारे में : 2022 Rashifal
ज्योतिष जानकारी राशिफल

2022 में इन लोगों पर मेहरबान रहेगी मां लक्ष्मी, जानिए अपने बारे में : 2022 Rashifal

2022 Rashifal : वर्ष 2022 आने में अब ज्यादा समय शेष नहीं बचा है। ये साल कई राशि वालों के लिए खास रहने की उम्मीद है। लेकिन मुख्य रूप से ये साल मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशियों के लिए शुभ साबित होगा। इन राशियों के लोगों को करियर में जबरदस्त तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। नौकरी में बदलाव होगा। पदोन्नति और सैलरी दोनों बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। ये दो राशियां हैं मेष और वृश्चिक। मंगल इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह हैं। जानिए कैसा रहेगा नया साल इन राशि के जातकों के लिए।

maa lakshami 1 1 ganeshavoice.in 2022 में इन लोगों पर मेहरबान रहेगी मां लक्ष्मी, जानिए अपने बारे में : 2022 Rashifal

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

मेष राशिफल 2022
नया साल आपके लिए काफी लकी साबित होगा। खासतौर से इस दौरान आपको करियर में अच्छी खासी उन्नति देखने को मिलेगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। जीवन में सकारात्मकता आएगी। करियर ही नहीं इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आय में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना रहेगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। नई-नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी ये साल लाभकारी साबित हो सकता है।

दिसंबर में इन राशि वालों की धन-दौलत में बढ़ोत्तरी के आसार 

वृश्चिक राशिफल 2022
इस राशि वालों के लिए भी नया साल अच्छा होने की उम्मीद जताई जा रही है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। सितंबर 2022 में लाभ और मुनाफे के भाव में शुक्र का गोचर होने से आप अलग-अलग स्रोतों से धन अर्जित कर पायेंगे। इस साल करियर में चुनौतियां खूब आएंगी लेकिन आप हर चुनौती का डटकर सामना करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं वे भी अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे।

नए साल में इस राशि वालों पर बरसेगा पैसा, मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

आपको बता दें कि नए साल में वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू होने वाली है। इस राशि वालों पर शनि ढैय्या की शुरुआत 29 अप्रैल 2022 से होगी और इसकी समाप्ति 29 मार्च 2025 में होगी।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

Tagged 2022 Rashifal
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in