kitchen vastu
राशिफल वास्तु टिप्स

रसोई में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए ये सामान, नहीं तो…kitchen vastu

kitchen vastu : रसोई (kitchen vastu), घर का अहम स्थान होता है। कहते हैं कि (kitchen vastu) रसोई में मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा का वास होता है। इसलिए कहा जाता है कि रसोई को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। लेकिन कुछ बातों को नजरअंदाज करने में घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है। जिसका प्रभाव परिवार के सभी सदस्यों पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक किचन में कुछ वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे परेशानियां बढ़ने लगती है। ऐसे में जानते हैं कि रसोई (kitchen vastu) में कौन-कौन से सामान नहीं रखना चाहिए।

kitchen vastu आईना या शीशा

kitchen vastu
kitchen vastu

Weekly Horoscope जानिए कैसे बीतेंगे आपके लिए अगले 7 दिन

इन राशि वालों पर भारी पड़ेंगे अगले 33 दिन, जानिए क्यों ShaniDev Ast

घर को सुंदर बनाने के लिए कुछ लोग रसोई में भी आईना लगवा लेते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोई में आईना का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल रसोई में चूल्हा अग्नि देव का सूचक है। यदि दर्पण में अग्नि का प्रतिबिंब दिखाई देता है तो घर में अशुभ हो सकता है। इसके घर में आपसी कलह होता है। इसके अलावा घर की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगती है।

Gupt Navratri 2022 कब है गुप्त नवरात्रि, ग्रहों के खास योग से होगा फायदा

गुथा हुआ आटा
अक्सर महिलाएं रसोई में रोटी पकाने के बाद गुथा हुआ बचा आटा फ्रिज में रख देती हैं और सुबह फिर से इसका इस्तेमाल करती हैं। वास्तु के मुताबिक यह सही नहीं है। रसोई में गुथा हुआ आटा रखने से शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिस कारण जीवन में अनेक प्रकार की समस्याएं आती हैं।

Conch Remedies शंख बजाते ही दूर होंगी परेशानियां, जानें कैसे?

दवाईयां
रसोई में काम करते वक्त चोट लगना या हाथ पकना आम बात है। इसके लिए दवाईयां या बैंडेज इत्यादि रसोई में रख देते हैं, ताकि ये जरूरत पड़ने पर काम आए। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक रसोई में किसी भी प्रकार की दवाईयां नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इसका नरारात्मक असर सेहत पर पड़ता है। साथ ही अनावश्यक खर्च बढ़ने लगते हैं।

kitchen vastu
kitchen vastu

टूटे हुए बर्तन
रसोई में कई प्रकार के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ बर्तन बहुत इस्तेमाल होने के बाद टूट जाते हैं, लेकिन कई बार कुछ हद तक टूटे बर्तनों के इस्तेमाल भी किए जाते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार ये अच्छा नहीं है। किचन में टूटे-फूटे बर्तनों का इस्तेमाल करने से परिवार में सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ने लगता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in