kahr mass 1 ganeshavoice.in बहुत खास 14 जनवरी तक का समय, ये उपाय दूर करेंगे आपकी परेशानियां : Khar maas 2021
राशिफल व्रत एवं त्यौहार

बहुत खास 14 जनवरी तक का समय, ये उपाय दूर करेंगे आपकी परेशानियां : Khar maas 2021

new year banner 2022 mob ganeshavoice.in बहुत खास 14 जनवरी तक का समय, ये उपाय दूर करेंगे आपकी परेशानियां : Khar maas 2021

Khar maas 2021 : 16 दिसंबर 2021 से 14 जनवरी 2022 तक खर मास (Khar maas 2021) के दौरान विवाह आदि सभी शुभ कार्य निषेध रहेंगे। खर मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। साथ ही इस महीने में दान करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ये दान अगर राशि अनुसार किया जाए तो और भी अधिक शुभ माना जाता है। खर मास में जब भी आपकी इच्छा हो इन चीजों का दान किया जा सकता है। इससे परिवार में तो खुशहाली बनी ही रहती है, साथ ही परेशानियां भी कम होती हैं। आगे जानिए राशि अनुसार, किन चाजों का दान करें…

kahr mass 1 ganeshavoice.in बहुत खास 14 जनवरी तक का समय, ये उपाय दूर करेंगे आपकी परेशानियां : Khar maas 2021

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशि- इन लोगों को तिल का दान करना चाहिए। इसके अलावा कंबल या मच्छरदानी का दान भी इस राशि के लोग कर सकते हैं।

वृषभ राशि- इस राशि के लोग खर मास में वस्त्रों का और अनाज का दान कर सकते हैं। इससे इनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि- इस राशि के लोग जरूरतमंद लोगों को हरे मूंग का दान करें। किसी गौशाला में घास का दान करें तो शुभ रहेगा।

सूर्य कर रहे धनु राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ

कर्क राशि- इस राशि के लोग फलों का और शहद का दान कर सकते हैं। साथ ही जरूरतमंदों को भोजन का दान भी करें।

सिंह राशि- इस राशि के लोगों के लिए गुड़ और चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा। संभव हो तो गेहूं का दान भी करें।

कन्या राशि- धनु संक्रांति पर गरीबों बच्चों को शिक्षा से संबंधित चीजों जैसे- कॉपी, किताब, पैन आदि का दान करना चाहिए।

कर्क राशिफल 2022, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है वर्ष 2022

तुला राशि- ये लोग दूध का दान कर सकते हैं। चावल का दान किसी मंदिर में करें। इससे इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग दूध, दही से बनी चीजें गरीब बच्चों को खिलाएं तो इन्हें पुण्य फलों की प्राप्ति होगी।

धनु राशि- इस राशि के लोग गौशाला में घास और धन का दान करें। हल्दी का दान करना भी शुभ रहेगा।

वर्ष 2022 में कोई बड़ी प्रलय आने की आशंका, इस योग से होगी नववर्ष की शुरुआत

मकर राशि- ये लोग गरीबों को उड़द की दाल और सरसों के तेल का दान करें। इससे इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

कुंभ राशि- इस राशि के लोग काले तिल और तेल का दान किसी मंदिर में करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा इन पर बनी रहेगी।

मीन राशि- ये लोग चने की दाल, हल्दी और पीले वस्त्रों का दान किसी ब्राह्मण को करें। इससे शुभ फल मिलेंगे।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in