Money 1 ganeshavoice.in दिन के अनुसार करें ये आसान उपाय, बनेंगे धन लाभ के योग daily remedy money gain
रावण संहिता राशिफल

दिन के अनुसार करें ये आसान उपाय, बनेंगे धन लाभ के योग daily remedy money gain

new year banner 2022 mob ganeshavoice.in दिन के अनुसार करें ये आसान उपाय, बनेंगे धन लाभ के योग daily remedy money gain

daily remedy money gain : जो व्यक्ति रोज तिलक लगाता है, उस पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तिलक लगाने से ग्रहों से संबंधित अशुभ फलों में भी कमी आ सकती है। इसके अलावा हर दिन के अनुसार विशेष चीजों का तिलक लगाने से भी शुभ फलों की प्राप्ति संभव है। आज हम आपको बता रहे हैं कि सप्ताह में किस दिन किस चीज का तिलक लगाना चाहिए, जिससे कि शुभ फल मिल सके। इसकी जानकारी इस प्रकार है…

Money 1 ganeshavoice.in दिन के अनुसार करें ये आसान उपाय, बनेंगे धन लाभ के योग daily remedy money gain

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

1. सोमवार
धर्म ग्रँथों के अनुसार, सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है। इस दिन के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं इसलिए इस दिन सफेद चंदन, विभूति या फिर भस्म का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ के साथ-साथ चंद्रमा की कृपा भी हम पर बनी रहती है। साथ ही चंद्रमा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है।

2. मंगलवार
मंगलवार हनुमानजी की दिन माना जाता है और इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाने की परंपरा है। ऐसा करने से जीवन में सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामना पूर्ण होती है।

वर्ष 2022 में कोई बड़ी प्रलय आने की आशंका, इस योग से होगी नववर्ष की शुरुआत 

3. बुधवार
बुधवार को भगवान श्रीगणेश की पूजा का विधान है और इस दिन के ग्रह स्वामी बुध हैं। इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से बुद्धि का विकास होता है और बुध ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को ये उपाय जरूर करना चाहिए क्योंकि बुध के प्रभाव से ही बिजनेस में सफलता मिलती है।

4. गुरुवार
गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने की जाती है और इस वार के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इस दिन सफेद चंदन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर तिलक लगाने वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

महिला की नाभि में छिपे होते हैं कई गहरे राज, जानिए अभी…

5. शुक्रवार
शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन के ग्रह स्वामी शुक्र हैं। इस दिन लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति भी होती है।

6. शनिवार
शनिवार को शनिदेव की पूजा की जाती है। इस दिन के ग्रह स्वामी शनि (Shani) हैं। इस दिन काली हल्दी को पत्थर पर घिसकर उसका तिलक लगाना चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा बनी रहती है और दुखों का अंत होता है।

सूर्य कर रहे धनु राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ

7. रविवार
रविवार सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन के ग्रह स्वामी सूर्य हैं, जो ग्रहों के राजा भी हैं। इस दिन लाल चंदन या रोली का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से मान-सम्मान बढ़ता है और नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in