gandhari 1
एस्ट्रो न्यूज धर्म दर्शन राशिफल

जानिए कैसे हुआ था महाभारत mahabharat की गांधारी के 100 पुत्रों का जन्म, रोचक जानकारी

आपने भी टीवी पर आने वाली महाभारत mahabharat देखी होगी या महाभारत mahabharat से जुड़ी कई कहानियां सुनी होगी। कहा जाता है कि पांडव पांच थे, जो कुंती के पुत्र थे। वहीं, कहा जाता है कि कौरव 100 भाई थे, जो गांधारी और धृतराष्ट्र के पुत्र थे। यह सब जानते हैं पांडव और कौरवों के बीच जो लड़ाई हुई थी, उसे ही महाभारत mahabharat का नाम दिया गया था। महाभारत mahabharat से जुड़ी कई ऐसी कहानियां हैं, जो वाकई हैरान कर देने वाली है और उसी कहानी में एक है कौरवो के जन्म की कहानी।

gandhari 1

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

आम इंसान यह जानकर हैरान हो जाता है कि आखिर गांधारी कैसे 100 पुत्रों को जन्म दे सकती है। दरअसल, एक महिला के लिए एक साथ 100 बच्चों को जन्म देना असंभव प्रतीत होता है, ऐसे में सवाल आता है कि आखिर गांधारी ने किस तरह 100 पुत्रों और एक पुत्री को जन्म दिया। ऐसे में आज हम आपको प्रचलित कहानियों के आधार पर बताते हैं कि गांधारी के 100 पुत्रों का जन्म कैसे हुआ और इसके पीछे की क्या कहानी है…

कौन थे कौरव?
कौरव धृतराष्ट्र और गांधारी के पुत्र थे और उनके एक पुत्री भी थी, जिसका नाम है दुशाला। वहीं, सबसे ज्येष्ठ कौरव का नाम है दुर्योधन, जो महाभारत के सबसे अहम पात्रों में से एक है। कौरवों ने महाभारत में पांडवों की सेना से युद्ध किया था और पराजित भी हो गए थे। हालांकि, कहा ये भी जाता है कि धृतराष्ट्र के अपनी दासी के साथ संबंध की वजह से एक और पुत्र हुआ था, जिसका नाम ‘युतुत्सु’बताया जाता है।

कैसे हुआ 100 कौरवों का जन्म?
प्रचलित कहानियों के आधार पर एक बार गांधारी की सेवा से खुश होकर ऋषि व्यास ने गांधारी को एक वरदान दिया था। ऋषि व्यास ने ही गांधारी को 100 पुत्रों की मां होने का आशीर्वाद दिया था। इसके बाद गांधारी गर्भवती हुई, लेकिन कहा जाता है कि गांधारी 9 महीने के बजाय दो साल तक गर्भवती रही। इसके बाद उन्होंने एक मांस के टुकड़े को जन्म दिया यानी गांधारी को एक भी संतान नहीं हुई। इसके बाद खुद ऋषि व्यास ने इस मांस के टुकड़े को 101 हिस्सों में विभाजित किया और अलग अलग घड़ों में रखवा दिया।

101 घड़ों में रखे गए मांस के टुकड़ों से बच्चों का विकास हुआ और धीरे-धीरे सभी उन घड़ों से जो बच्चे निकले, उन्हें ही कौरव कहा गया। 101 घड़ों में से 100 तो कौरव भाई निकले, जबकि एक घड़े से दुशाला ने जन्म लिया, जो 100 कौरवों की अकेली बहन थी। इस प्रकार 100 कौरवों का जन्म हुआ. बता दें कि कौरवों के जन्म की ये कहानी सबसे ज्यादा प्रचलित है और बताया जाता है कि इस तरीके से कौरवों का जन्म हुआ।

क्यों हुई 100 पुत्रों की मौत?
कौरवों की मौत के बीच गांधारी द्वारा किया गया एक कार्य बताया जाता है। पौराणिक कथाकार देवदत्त पटनायक की एक किताब ‘मिथक’ में भी इस बात का जिक्र है। उन्होंने बताया है कि गांधारी ने पहले 100 कछुओं को मार दिया था, जिसके बाद अगले जन्म में उनके 100 पुत्रों की मौत हो गई, जिसे एक श्रॉप के समान माना जाता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged mahabharat
maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in