brihspati 1 ganeshavoice.in 20 नवंबर से बदल जाएगा सभी राशियों का भविष्य, जानिए अपना हाल Jupiter transit
ग्रह गोचर राशिफल

20 नवंबर से बदल जाएगा सभी राशियों का भविष्य, जानिए अपना हाल Jupiter transit

Jupiter transit : आगामी 20 नवंबर 2021 से सभी 12 राशियों के जातकों के भविष्य बदल जाएगा। क्योंकि 20 नवंबर 2021 से देवगुरु बृहस्पति (Jupiter) अपनी राशि बदल रहे हैं। 20 नवंबर 2021 को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर (Jupiter transit) करेंगे। गुरु ग्रह के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि गुरु बृहस्पति (Jupiter) के इस राशि परिवर्तन (Jupiter transit) से अगले एक साल तक सभी राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

brihspati 1 ganeshavoice.in 20 नवंबर से बदल जाएगा सभी राशियों का भविष्य, जानिए अपना हाल Jupiter transit

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

मेष
मेष राशि के लिए बृहस्पति का कुंभ में गोचर ग्यारहवें घर में हो रहा है। आपके लिए अच्‍छा समय रहेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग बन रहे हैं और नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। विवाह नहीं हुआ है तो योग बन रहे हैं। घर खरीदने और कोई अच्‍छा कार्य करने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।

वृषभ
आपकी राशि के दशम भाव में बृहस्पति का गोचर हो रहा है। करियर के लिए यह अच्‍छा समय है परंतु व्यवसाय और नौकरी में परेशानी खड़ी हो सकती है। वाद-विवाद होने की संभावन है। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत बिगड़ सकती है। लेन-देन से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन
गुरु बृहस्पति आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। आपको भाग्य और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूर्ण होंगे। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा तो निश्‍चित ही सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर सकारात्मक प्रभाव वाला है।

बहुत ही मजेदार होते हैं इन राशि के लोग, जानें क्या कहती है आपकी राशि 

कर्क
गुरु बृहस्पति आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवन में अचानक आने वाली चीजों की ओर इंगित करता है। हो सकता है कि अचानक लाभ हो या हानि। आपके साथ धोखा हो सकता है। सेहत के लिए भी यह समय ठीक नहीं है। आपको सतर्क रहने की जरूरत है और दिमाग से काम लेकर यह समय गुजारना होगा। आपको बुराई और गलतियां करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान उठना पड़ सकता है।

सिंह
गुरु बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवनसाथी और साझेदारी का घर है। इसका मतलब यह है कि दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी और यदि कोई साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेश लोगों को अभी जहां हैं वहीं जमे रहना चाहिए। अभी कहीं पर भी निवेश न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

कन्या
गुरु बृहस्पति आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव रोग और शत्रुता का भाव है। यह समय आपके लिए जटिल साबित होने वाला है। परंतु आप यदि चतुराई से काम लेंगे तो समस्याओं से पार पा लेंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों को संयम से काम लेने की जरूरत है। खासकर सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। आर्थिक रूप से यह आपके लिए चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है क्योंकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

अपने पति के दिल पर राज करती हैं इन नाम वाली लड़कियां 

तुला
गुरु बृहस्पति आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा जो प्रेम, रोमांस और संतान का भाव है। आपके लिए यह गोचर सकारात्मक है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और अविवाहित हैं तो रोमांस या विवाह के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे तो सफल हो सकते हैं। यह समय आपकी संतान के लिए भी उपयुक्त है। बस आपको खान-पान और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

वृश्चिक
गुरु बृहस्पति आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। यह सुख और माता का भाव है। आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। सेहत खराब हो सकती है। बच्चों पर विशेष ध्यान रखें, यानि उनकी सेहत और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखें।

धनु
गुरु बृहस्पति आपकी राशि के तीसरे घर में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार हैं तो नौगरी मिलेगी। आपके लिए जरूरी है कि आलस्य छोड़कर अपने सपने के पीछे भागना प्रारंभ कर दें क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल है।

क्यों फड़कती है आंख? शुभ-अशुभ संकेत और वैज्ञानिक कारण flick eye

मकर
गुरु बृहस्पति आपकी राशि के दूसरे घर में गोचर करेगा। करियर बनाने के लिए यह अच्छा समय है। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग कोई जोखिम न उठाएं। परिवार में सुख और समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से अच्छा समय हैं लेकिन यदि कोई निवेश कर रहे हैं तो सोच-समझकर करें।

कुंभ
गुरु बृहस्पति आपकी राशि के पहले भाव में गोचर करेगा। यदि आप किसी के साथ कोई कार्य साझेदारी में कर रहे हैं तो उसमें फायदा मिलेगा। नौकरी बदलने, शहर बदलने और नए व्यवसाय में पैसा लगाने का यह एक उत्कृष्ट समय है। कुल मिलाकर आपका भविष्य उज्जवल है।

मीन
गुरु बृहस्पति आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव हानि, विदेशी लाभ और मोक्ष का भाव है। इस अवधि में आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। आपको खर्चों पर लगाम लगाना होगी। श‍त्रुओं से बचकर रहें। दांपत्य जीवन में सावधानी रखें क्योंकि गलतफहमी हो सकती है। सेहत की दृष्‍टि से भी यह गोचर ठीक नहीं है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Jupiter transit
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in