Graha Yoga : फरवरी के अंत में पंचग्रही योग बन रहा है। (Graha Yoga) पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे भी इन ग्रह योगों (Graha Yoga) की वजह से प्रभावित हो सकते हैं। अगले महीने 10 मार्च को तीन ग्रह शुक्र, मंगल और शनि मकर में रहेंगे। इनके अलावा तीन ग्रह सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में रहेंगे। इसीदिन चुनावों का परिणाम आएगा।
Graha Yoga कब बनेगा कौन सा योग?
कंधे पर तिल से जानिए अपना भविष्य, यहां पूरी जानकारी
कम उम्र में धनवान बनते हैं इन राशि के लोग, किस्मत देती है साथ
फरवरी में तीन बड़े योग बनेंगे। माह की शुरुआत में मकर राशि में सूर्य, बुध, चंद्र और शनि की चार ग्रहों की युति थी। अब चंद्र कुंभ राशि में आ गया है और सूर्य, बुध और शनि की त्रिग्रही युति बनी हुई है। 13 फरवरी को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में जाएगा। 26 तारीख को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेगा। तब मंगल, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बनेगा। 28 फरवरी को शुक्र और चंद्र भी मकर में आ जाएंगे और पंचग्रही योग बनेगा।
सच्चा प्यार प्राप्त करने के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय True Love
देश-देश दुनिया पर कैसा होगा असर
इन ग्रह योगों का प्रभाव देश ही नहीं पूरी दुनिया पर भी दिखाई देगा। ये योग मकर राशि में होंगे। सूर्य और शनि एक-दूसरे से शत्रु भाव रखते हैं। शनि चंद्र से शत्रु भाव रखता है। मंगल-शनि भी एक-दूसरे से शत्रु भाव रखते हैं। शनि की मकर राशि में ये योग बनेंगे। इससे प्राकृतिक आपदाएं और कई देशों में युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं। कच्चे तेल के भाव में वृद्धि हो सकती है। भारत-चीन के बीच भी तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में तेजी रहेगी। मंहगाई में वृद्धि होगी। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा।
इन राशियों के लोग होंगे मालामाल, बनेगा 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग shadgrahi yoga
चुनाव और राजनीति पर ग्रह योगों का असर
फरवरी में पांच राज्यों के चुनाव हो रहे हैं। मकर राशि के इन ग्रह योगों का असर इन चुनावों पर भी हो सकती है। शनि, सूर्य, मंगल, चंद्र और कई परस्पर मित्र और शत्रु ग्रह युति बनाएंगे। इस कारण चुनाव वाले राज्यों में कहीं-कहीं हिंसा हो सकती है। इन ग्रहों की युति से भाजपा को लाभ हो सकता है। अन्य पार्टियों में आपसी विवाद की वजह से नुकसान हो सकता है। जनता में सरकारों के प्रति रोष रह सकता है।
इन राशि वालों की किस्मत चमकाएंगे सूर्यदेव, होगा धन लाभ surya rashi parivartan
मौसम पर इन ग्रह योगों का असर
अब सर्दी का असर कम होगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी धीरे-धीरे कम होने लगेगी। फरवरी-मार्च में मौसम सुहाना रहेगा। अधिकतर क्षेत्रों में मावठा गिरने की भी संभावनाएं बहुत कम हैं। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती जाएगी। दक्षिण और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है। समुद्री किनारों में गर्मी ज्यादा रहेगी।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।