flirting nature of boys : ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां हैं और हर राशि का स्वामी नौ ग्रहों में से एक ग्रह होता है। हर राशि के स्वामी ग्रह की उस राशि के लोगों पर विशेष कृपा होती है, इसलिए स्वामी ग्रह का प्रभाव राशि से संबंधित लोगों पर भी पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि पांच राशि के लड़के फ्लर्ट करने में माहिर होते हैं। अगर आप भी इनमें से किसी राशि के इंसान से प्यार में पड़ गए हैं तो एक बार ठीक से परखने के बाद ही इन पर भरोसा करें। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
मेष
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि के लड़के फ्लर्ट करने में अव्वल होते हैं। इस राशि के लड़के लड़कियों को आकर्षित करने के लिए कोई ना कोई जुगाड़ लगाते रहते हैं। माना जाता है कि इस राशि के लड़के प्यार को लेकर गंभीर नहीं होते, यह बस फ्लर्ट करते हैं इसलिए इस राशि के लड़कों से प्यार में पड़ने से पहले सोच-विचार कर लें।
क्यों विशेष है इस बार करवा चौथ का व्रत? पांच साल बाद बना ऐसा योग
मिथुन
इस राशि के लड़कों की पर्सनैलिटी बहुत ही चार्मिंग होती है, अपनी इसी खूबी के दम पर ये लड़कियों को आकर्षित करते हैं। इस राशि के लड़के अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। प्यार में इस राशि के लड़कों को काफी वफादार माना जाता है।
दूसरे का मन मोह लेती हैं इस तरह के गाल वाली लड़कियां, होती हैं चुम्बकीय
सिंह
इस राशि के लड़के आसानी से लोगों को अपनी बातों में ले लेते हैं। इन लोगों को खूबसूरत चीजें बहुत आकर्षित करती हैं। ऐसे में अगर इनकी दोस्ती किसी खूबसूरत लड़की से हो जाए तो ये उससे फ्लर्ट करने लगते हैं। ये किसी के लिए जल्दी सीरियस नहीं होते. लेकिन अगर एक बार सीरियस हो गए तो पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं।
अगले 45 दिन तक ये राशि वाले रहें संभलकर Mars Transit 2021
कन्या
कहा जाता है कि प्यार के मामले में कन्या राशि के लोगों को समझ पाना थोड़ा मुश्किल है। इस राशि के लड़के किसी से फ्लर्ट तभी करते हैं जब वो उसके लिए सीरियस होते हैं। अगर आपका पार्टनर कन्या राशि का है तो आपक सौभाग्यशाली हैं, इस राशि के लोगों पर प्यार के मामले में आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है।
दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलती हैं ये 4 चीजें, इन्हें आज ही घर में लाएं
तुला
तुला राशि के लड़के बहुत जल्दी किसी के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। इन्हें किसी से भी कुछ बोलने में कोई शर्म नहीं आती. ये लोग स्वभाव से ही बहुत फ्लर्ट करने वाले होते हैं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।