aish 1 ganeshavoice.in आपके दिल का हाल बताती हैं माथे की रेखाएं, जानिए कैसे : Face Reading
ज्योतिष जानकारी राशिफल सामुद्रिक शास्त्र

आपके दिल का हाल बताती हैं माथे की रेखाएं, जानिए कैसे : Face Reading

Face Reading : कई जानकार होते हैं जो किसी भी व्यक्ति का चेहरा देखकर उसके व्यवहार, गुण, अवगुण, भविष्य तक के बारे में बता देते हैं। यह दरअसल फेस रीडिंग के अंतर्गत किया जाता है। जिसमें चेहरे, खासकर मनुष्य के माथे पर मौजूद विभिन्न ग्रहों की रेखाओं और चिन्हों का अध्ययन किया जाता है। यदि ललाट यानि माथे की बात करें तो प्राचीन मुनियों ने ललाट पर सात प्रकार की रेखाएं बताई हैं। ये सात रेखाएं राहू-केतु को छोड़कर बाकी सातों ग्रहों की होती हैं।

aish 1 ganeshavoice.in आपके दिल का हाल बताती हैं माथे की रेखाएं, जानिए कैसे : Face Reading

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

माथे पर सबसे ऊपर बालों के ठीक नीचे सबसे पहली शनि रेखा होती है। उसके नीचे दूसरी गुरु रेखा, उसके नीचे तीसरी मंगल रेखा, उसके नीचे चौथी सूर्य रेखा, पांचवीं शुक्र रेखा, छठी बुध रेखा और सातवीं सबसे नीचे चंद्र रेखा होती है।

इन रेखाओं के कुछ फल ललाट के मध्य में गुरु रेखा टेढ़ी तथा वृत्ताकार हो तो व्यक्ति किसी न किसी दुख से घिरा रहता है।

गुरु रेखा बीच में टेढ़ी तथा किनारों पर सीधी हो तो व्यक्ति यशस्वी होता है।

होठों पर जीभ घुमाकर क्या इशारें करती है लड़की : स्‍त्री की जीभ में हैं कई राज़

शनि रेखा टेढ़ी-मेढ़ी हो तो व्यक्ति व्यसनी होता है।

जिसके ललाट में तीन रेखाएं सीधी, सरल और स्पष्ट हो वह सौभाग्यशाली होता है।

यदि गुरु रेखा छोटी हो तथा शनि रेखा छिन्न भिन्न हो तो व्यक्ति दूसरों की चिंता करने वाला, सम्माननीय होता है।

गुरु रेखा सर्पाकार हो तो व्यक्ति लोभी किस्म का होता है।

ललाट पर अधिक रेखाएं टूटी-फूटी हो तो व्यक्ति दुर्भाग्यशाली और रोगी होता है।

लव पार्टनर के साथ डेट करने को लेकर उत्सुक रहते हैं इन राशि के लोग

मंगल रेखा छोटी होना दरिद्रता का सूचक है।

शनि और गुरु रेखाएं धनुष के आकार की हो तो व्यक्ति दुष्ट प्रकृति का होता है।

ललाट पर एक ही रेखा दिखाई दे तो व्यक्ति एक जगह टिककर नहीं रहता। भटकता रहता है।

चार रेखाएं हो तो व्यक्ति अच्छे चरित्र वाला और गुणवान होता है।

भोलेनाथ का ऐसा मंदिर जहां अपना स्थान बदलता है शिवलिंग, हैरान करने वाली जानकारी : amazing story

ललाट पर सर्प की आकृति की एक ही रेखा हो तो वह बलवान होता है।

सूर्य रेखा वक्राकार हो तो व्यक्ति कठोर स्वभाव वाला होता है।

मंगल और सूर्य रेखा सर्पाकार हो तो व्यक्ति धनहीन होता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged Face Reading
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in