Money 1 ganeshavoice.in Diwali 2021 : दीपावली पर करें कोई 1 उपाय, इनसे बनते हैं धन लाभ के योग
रावण संहिता राशिफल व्रत एवं त्यौहार

Diwali 2021 : दीपावली पर करें कोई 1 उपाय, इनसे बनते हैं धन लाभ के योग

Diwali 2021 : कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 4 नवंबर, गुरुवार को है। ये स्वंय सिद्ध मुहूर्त में से एक है। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जो दीपावली के दिन करने पर बहुत जल्दी लक्ष्मी की प्रसन्नता प्राप्त की जा सकती है। यहां लक्ष्मी कृपा पाने के लिए 7 उपाय बताए जा रहे हैं और ये उपाय सभी लोग कर सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं…

Money 1 ganeshavoice.in Diwali 2021 : दीपावली पर करें कोई 1 उपाय, इनसे बनते हैं धन लाभ के योग

1. दीपावली पर लक्ष्मी का पूजन करने के लिए स्थिर लग्न श्रेष्ठ माना जाता है। इस लग्न में पूजा करने पर महालक्ष्मी स्थाई रूप से घर में निवास करती हैं। पूजा में लक्ष्मी यंत्र, कुबेर यंत्र और श्रीयंत्र रखना चाहिए। यदि स्फटिक का श्रीयंत्र हो तो सर्वश्रेष्ठ रहता है। एकाक्षी नारियल, दक्षिणावर्त शंख, हत्थाजोड़ी की भी पूजा करनी चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
2. दीपावली की रात 12 बजे के बाद देवी लक्ष्मी और कुबेर देव का पूजन करें और नीचे लिखे मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें। इससे इन दोनों की कृपा आप पर बनी रहेगी। ये मंत्र से शुभ फल पाने के लिए इस पर विश्वास होना बहुत जरूरी है।
मंत्र- ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा।

इन पेड़ पौधों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए घर में, होता है भारी नुकसान 

3. शिवपुराण के अनुसार, शिवलिंग पर चावल चढ़ाने से धन लाभ होता है और ये उपाय यदि दीपावली पर किया जाए तो इससे और भी अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सभी चावल टूटे हुए न हो।
4. दीपावली की शाम नजदीक स्थित किसी पीपल के पेड़ के नीचे 7 दीपक जलाएं और वहीं खड़े होकर देवी लक्ष्मी का ध्यान कर अपने घर पर निमंत्रित करें। ऐसा करने के बाद चुप-चाप अपने घर आ जाएं और एक दीपक देवी लक्ष्मी के सामने भी जलाएं। इससे देवी लक्ष्मी का वास आपके घर में बना रहेगा।
5. यदि कोई व्यक्ति दीपावली पर किसी पीपल के वृक्ष के नीचे छोटा सा शिवलिंग स्थापित करता है तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इस शिवलिंग की रोज नियमित रूप से पूजा भी करनी चाहिए। इस उपाय से गरीब व्यक्ति भी धीरे-धीरे मालामाल हो जाता है।

इन 4 राशि वालों के लिए बुरा साबित हो सकता है नवंबर का महीना 

6. दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा में 3 अभिमंत्रित गोमती चक्र, 3 पीली कौडिय़ां और 3 हल्दी गांठों को एक पीले कपड़ें में बांधें। इसके बाद इस पोटली को तिजोरी में रखें। धन लाभ के योग बनने लगेंगे।
7. दीपावली पर श्रीयंत्र के सामने अगरबत्ती व दीपक लगाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके कुश के आसन पर बैठें। फिर श्रीयंत्र का पूजन करें और कमलगट्टे की माला से महालक्ष्मी के मंत्र: ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम: का जाप करें। इससे महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in