16sre02 1
एस्ट्रो न्यूज राशिफल व्रत एवं त्यौहार

Diwali 2021 : गाय के गोबर से बने दीयों से जगमगायेगी दीपावली

Diwali 2021 : इस बार दीपावली (diwali 2021)  गाय के गोबर से बने दीयों से जगमगायेगी। नगर निगम इसके लिए कान्हा उपवन गौशाला (Gaushala)  में एक लाख दीये तैयार करवा रहा है। जिन्हें नगर निगम परिसर, दिल्ली रोड़ तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर शहर के लोगों को उपलब्ध कराया जायेगा। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कान्हा गौशाला में बनाये जा रहे इन दीयों का शनिवार को अवलोकन करते हुए तैयारियों का जायजा लिया।

16sre02 1

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि दीपावली (diwali 2021) पर विभिन्न प्रकार के प्रदूषण से बचाव के लिए नगर निगम शहर में इकोफ्रेन्डली दीपावली मनवाने की दिशा में यह प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना और स्वस्थ वातावरण तथा प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ गाय और गोबर के महत्व से लोगों को अवगत कराना है।

इन राशि वालों के लिए लकी रहेगा नवंबर का महीना, जानें अपनी राशि का हाल

नगरायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि गाय के गोबर से निर्मित दीयों की लौ से निकले धुएं से कीटाणु और मच्छर दूर भागते हैं और वातावरण शुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी पूजन में भी गोबर से निर्मित दीयों के उपयोग का काफी महत्व माना जाता है।

सुख समृद्धि की हो गई है कमी या विकास हो गया अवरुद्ध, तो ये उपाय आएंगे काम

नगरायुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में इस वर्ष एक लाख दीये गाय के गोबर से निर्मित कराये जा रहे हैं। दीयों को आकर्षक बनाने के लिए उन्हें विभिन्न इकोफ्रेन्डली रंगों से रंगा जा रहा है। आगामी वर्षों में यह संख्या कई गुणा अधिक रहेगी। उन्होंने बताया कि गाय का गोबर मोबाईल के रेडिएशन से भी लोगों को बचा सकता है। ताज़ा गोबर सात दिन तक रेडिएशन से सुरक्षा कर सकता है।

शुरु हो रहा है कामनाओं को पूर्ण करने वाला महीना : Kartik Mas 2021

नगरायुक्त ने लोगों से आहवान किया कि वह वातावरण को पवित्र करने और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए गाय के गोबर से निर्मित दीयों का उपयोग करें और इकोफ्रेन्डली दीपावली मनायें। उन्होंने बताया कि निगम की गौशाला में गोमूत्र से गोनाईल नाम से बनाये जा रहे फिनाईल, गोबर से निर्मित जैविक खाद आदि भी उक्त स्टॉलों पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tagged diwali 2021
maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in