Betel leaves benefits : पान (betel leaves), तांबूली या नागवल्ली नामक लता का पत्ता है। वैज्ञानिक दृष्टि से पान (betel leaves ) महत्वपूर्ण वनस्पति है। भारत में पान उत्तर पूर्व और दक्षिण में उगाया जाता है। वैज्ञानिक आधार पर पान की पांच प्रमुख प्रजातियां हैं- बांग्ला, मघई, सांची, देशावरी और कपूरी। यह वर्गीकरण पत्तों की रासायनिक गुणों के आधार पर किया गया है पान के औषधीय गुणों का वर्णन ‘चरक संहिता’ में भी मिलता है।
betel leaves benefits : पान के पत्ते के फायदे
भारत में सांस्कृतिक दृष्टि से पान का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। जहां यह आराध्य देव को अर्पित किया जाता है, वहीं श्रृंगार और प्रसाधन के रूप में भी इस्तेमाल होता है। पान में वाष्पशील तेलों के अतिरिक्त अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट और कुछ विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों की मौजूदगी पान को एक औषधि के रूप में प्रस्तुत करती है। पान के पत्तों में प्रोपेन, टैनिन और एंटीफंगल गुण भी होता है, जो पेट के बैक्टीरिया और फंगस को नष्ट करने में सहायता करता है। आइए जानते हैं पान के गुण-उपयोग के बारे में-
• पान के पत्ते में टैनिन, प्रोपेन और एल्कलाइड होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। जिससे शरीर अनेक रोगों के जोखिम से बचा रहता है।
कब्ज, घबराहट और गैस की समस्या को दूर करता है जामुन Blackberry benefits
• पान डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार है। सूखे पान के पत्तों के चूर्ण में टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के रक्त में शर्करा की मात्रा को कम करने का गुण होता है। बड़ी बात यह भी है कि इस चूर्ण का कोई विपरीत प्रभाव नहीं होता है।
• पान का पत्ता बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) के स्तर को बढ़ाने में सहायक है। पान के पत्ते में मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट, यूजिनॉल, लिपिड को कम करता है, जिससे हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
Shani Jayanti 2022: शनि जयंती से किसे होगा फायदा और किसे नुकसान, जानें अभी
• पाचन संबंधी समस्याओं के कारण अक्सर गैस्टिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। पान के पत्ते के नियमित सेवन से एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है और इसमें मौजूद एंजाइम पेट के अम्लीय स्तर को कम करके पीएच स्तर को सामान्य बनाने में सहायता करता है।
• पान के कुछ पत्तों को किसी कपड़े की सहायता से कान के चारों ओर कुछ देर बांधने से सिर दर्द में बड़ी राहत मिलती है।
• पान के पत्ते चबाने से लार अधिक बनती है। लार की अधिकता के कारण उसमें पाए जाने वाले एंजाइम खाद्य पदार्थों को अच्छी तरह तोड़ पाते हैं, जिससे पाचन बहुत आसान हो जाता है।
• पान के पत्ते के सेवन से भूख कम या नहीं लगने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। पान भूख बढ़ाने वाले हार्मोन को सक्रिय करने में सक्षम है, इससे भूख न लगने की परेशानी दूर हो जाती है, साथ ही पाचन प्रणाली भी मजबूत होती है।
जून में धनवान बनेंगे इन राशि के जातक, जानें क्यों Five Planetary Change
• पान के पत्ते पर सरसों का तेल लगाकर गरम करने के बाद सर्दी-खांसी से पीड़ित व्यक्ति की छाती पर रखकर सिकाई करने से राहत मिलती है। छाती और फेफड़ों की अकड़न भी कम होती है।
• पान के सेवन से बैक्टीरिया के कारण दांतों को होने वाले नुकसान को ठीक करने में मदद मिल सकती है। इसके अतिरिक्त मुंह के संक्रमण से भी निजात पाई जा सकती है।
बुध ग्रह इन 3 राशि वालों की दौलत में करेंगे बढ़ोतरी Mercury Planet Transit 2022
• पान के पत्तों के अर्क का उपयोग कर शरीर की दुर्गंध को दूर किया जा सकता है।
• पान के पत्तों के अर्क में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में सहायता कर सकता है।
• पान के पत्तों में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होता है, इसलिए पान के उपयोग से सूजन से लड़ने में मदद मिल सकती है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।