bats come in the house : ज्योतिष और पौराणिक शास्त्रों में पशु-पक्षियों के शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है। जीवन में आनी वाली अच्छी और बुरी घटनाओं की तरफ ये पशु- पक्षी संकेत करते हैं। घर में जब चमगादड़ (bats) दिखाई दे, या ये प्रवेश करने लगें तो इसका क्या प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं…
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
चमगादड़ (bats) का घर में दिखाई देना या प्रवेश करना शुभ नहीं माना गया है। ये कई प्रकार की परेशानियों का संकेत करता है। इसलिए घर में यदि चमगादड़ (bats) दिखाई दे तो, विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि ये घर की सकारात्मक ऊर्जा को तो प्रभावित करता ही साथ ही साथ आने वाली धन संबंधी परेशानियों का भी संकेत करता है।
दिल के बेहद साफ होते हैं इन अक्षर से शुरु होने वाले नाम के व्यक्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा से घर का वास्तु प्रभावित होता है। घर में चमगादड़ का प्रवेश होना इस बात का संकेत माना गया है कि घर की नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि हो रही है। पुरणों में भी इस जीव के बारे में बताया गया है। इस जीव को शुभ नहीं माना गया है। घर में चमगादड़ का आना अपशगुन माना गया है। ये जीवन में अशुभ समाचार आने का भी संकेत करता है।
चमगादड़ का घर में प्रवेश आने वाली आर्थिक समस्याओं की तरफ भी इशारा करता हूं। कर्ज की समस्या, धन की हानि आदि का भी संकेत करता है, इसलिए घर में चमगादड़ का प्रवेश शुभ नहीं माना गया है।
बड़े से बड़ा संकट भी टाल देगें हनुमान जी, बस करें ये उपाय Narak Chaudas 2021
घर में यदि प्रतिदिन चमगादड़ का प्रवेश हो रहा है तो इसे अत्यंत गंभीरता से लेना चाहिए। ये जमा पूंजी होने का भी संकेत हो सकता है। इसलिए धन के मामले में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और धन की रक्षा करनी चाहिए।
घर में सुख समृद्धि लेकर आती हैं ये 7 चीजें Dhanteras 2021
माना जाता है कि चमगादड़ यदि घर में दिखाई दे रहे हैं तो घर के सदस्यों में विवाद और कलह की स्थिति भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में परेशानी का संकेत हो सकता है। इसके साथ ही ये गंभीर रोग की तरफ भी इशारा करता है। मेडिकल साइंस के अनुसार चमगादड़ के पंखों में कई प्रकार के घातक बैक्टीरिया होते हैं, जिनसे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। इसलिए चमगादड़ घर में प्रवेश करें तो स्वच्छता के नियमों का पालन करना चाहिए। चमगादड़ को हानि भी नहीं पहुंचानी चाहिए इसका भी ध्यान रखना चाहिए।
पंडित रामपाल भट्ट, भीलवाड़ा
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।