Astrology : ग्रह-नक्षत्रों की चाल का हमारी जिंदगी पर काफी असर पड़ता है। इससे तय होता है कि हमारा जीवन कैसा रहेगा? ज्योतिष के अनुसार जानिए अक्टूबर महीना आपके लिए कैसा होगा?
मेष (Aries): ये महीना पारिवारिक सुख वाला रहेगा। बिजनेस भी अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। पिता का समाज में सम्मान बढ़ेगा. ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। दोस्तों से मुलाकात होगी, जो संकट से निपटने में मदद वाली रहेगी।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
वृषभ (Taurus): इस महीने कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग का साथ मिलेगा। मां की सेहत में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक और मानसिक मदद मिलेगी। पत्नी को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।
मिथुन (Gemini): दुश्मनों की हार होगी और उसका फायदा आपको मिलेगा। सेहत के लिए ये महीना उत्तम है। आपको मन के मुताबिक परिणाम मिलेंगे। जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। लेन-देन भी समय पर होने से प्रसन्नता होगी।
कर्क (Cancer): बिजनेस के लिए अक्टूबर का महीना बहुत अच्छा है। नौकरीपेशा वाले लोग भी खुश रहेंगे। अधिकारी वर्ग भी आपसे प्रसन्न रहेगा। परिवार के लिए भी ये महीना ठीक है। हालांकि काम ज्यादा होने पर सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
ऐसे व्यक्ति फैसले लेने में करते हैं जल्दबाजी, बाद में होता पछतावा
सिंह (Leo): इस महीने परिवार के साथ यात्रा होगी, इस दौरान आपका भरपूर मनोरंजन होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के साथ मुलाकात होगी। धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी जो आत्मचिंतन करने का मौका देगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।
कन्या (Virgo): आर्थिक मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। बेटे की मदद मिलने से खुशी होगी। अक्टूबर का महीना सेहत के लिए ठीक रहेगा। सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। भाइयों की मदद मिलेगी।
तुला (Libra): ये महीना सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। बिजनेस में सफलता हासिल करने में उलझन होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। खेती सामान्य रहेगी। बहन के परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पत्नी की मदद मिलेगी। सेहत खराब हो सकती है।
भूल चूक और क्षमा याचना के लिए करें पितृ अमावस्या, जानिए पूरी विधि
वृश्चिक (Scorpio): अक्टूबर महीना संतान सुख वाला रहेगा। खेती अच्छी रहेगी। बिजनेस ठीक-ठीक रहेगा। पिता की सेहत में सुधार होगा। कोई अनजान शख्स आपको तकलीफ पहुंचा सकता है। ससुराल की तरफ से मदद मिलेगी।
धनु (Sagittarius): मनोरंजन में पैसे खर्च होंगे। कलाकार लोग सुखी रहेंगे। धन के मामलों में कामयाबी मिलेगी। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। सेहत ठीक रहेगी. दुश्मनों की हार होगी।
मकर (Capricorn): परिवार में शुभ काम होने से खुशियां घर में आएंगी। मकान और जमीन से जुड़ा मामला आपके पक्ष में होगा। दुश्मन आपसे हार जाएंगे। किस्मत से सारे काम बन जाएंगे। इस महीने नई गाड़ी खरीद सकते हैं।
गंदे दिखने वाले ये जानवर भी देते हैं शुभ संकेत, जानें पशुओं से जुड़े शकुन और अपशकुन
कुंभ (Aquarius): ये महीना शिफ्टिंग के लिए अच्छा है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। भाई को नौकरी में तरक्की मिलेगी। रिश्तेदारों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, ध्यान रखें। पिता को किसी धार्मिक स्थान से लाभ मिलेगा। मां की सेहत बिगड़ सकती है।
मीन (Pisces): इस महीने आप बहुत ही चतुराई के साथ अपने कार्यों में सफल होंगे। आपके स्वभाव में गुस्सा ज्यादा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। इस महीने अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते है। काम-काज में लाभ होगा।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।