gv suryadev 0210
ग्रह गोचर नवग्रह राशिफल

सूर्य का राशि परिवर्तन, इन लोगों पर सूर्यदेव की रहेगी विशेष कृपा, चमक उठेगी किस्मत : Astrology

Astrology : कल यानि 17 सितंबर 2021, शुक्रवार को कन्या राशि में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। पंचांग के अनुसार कन्या राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को होने जा रहा है। इस एकादशी को परिवर्तनी एकादशी भी कहा जाता है। सूर्य का परिवर्तन इन राशियों पर क्या प्रभाव डालने जा रहा है, आइए जानते हैं-

gv suryadev 0210

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

मेष-
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन-
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा। इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। हालांकि इस दौरान निवेश में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

सिंह –
सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं। जो अब कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके धन और वाणी भाव में होने जा रहा है। सूर्य का गोचर आपके लिए अचानक लाभ का कारक भी बन सकता है। इस दिन दौरान निवेश, बाजार आदि से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वाणी दोष हो सकता है। इस दौरान लक्ष्यों को पूरा करने में भी सफलता मिल सकती है। अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए दूसरों के साथ गलत न करें। अति आत्मविश्वास घातक हो सकता है।

कन्या –
सूर्य का गोचर आपकी राशि में हो रहा है, इसलिए सबसे अधिक प्रभाव कन्या राशि पर ही देखने को मिलेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन धन संबंधी समस्याओं में वृद्धि कर सकता है। धन का व्यय बहुत सोच समझ कर करें। जॉब में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। ये समय धैर्य से कार्य लेने का है। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद की स्थिति न आने दें।

तुला –
सूर्य का गोचर आपके लिए कुछ मामलों में शुभ फल प्रदान कर सकता है। धन लाभ की स्थिति बनेगी. मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को करने में अड़चन आ सकती है, वरिष्ठ और जानकार लोगों की मदद लेनी पड़ सकती है, इसमें संकोच न करें। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। प्रतिद्वंदी हानि पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं। सेहत का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक –
आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन मिलाजुला फल प्रदान करेगा। इस दौरान मित्र और सहयोगियों का साथ मिलेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अचानक लाभ की स्थिति भी बनेगी। साहस में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बना रहेगा। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। अहंकार से दूर रहें। भ्रम की स्थिति से भी दूरी बनाकर रखें।

धनु-
धनु राशि वालों के लिए सूर्य राशि शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। खर्च पर कंट्रोल रखें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in