Rahu Effect

क्या आपके नेचर में होता रहता है बदलाव, तो जानिए राहु से जुड़ी ये जानकारी Astro Gyan

Astro Gyan : राहु को सबसे ज्यादा क्रूर ग्रह माना जाता है। अक्सर कहा जाता है कि राहु ने सब काम बिगाड़ दिया। आखिर राहु ग्रह को लेकर ये क्यों कहा जाता है। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि राहु के शुभ और अशुभ प्रभाव से मानव की जिंदगी में क्या परिवर्तन आता है, उसके नेचर में कैसा बदलाव आता है।

rahu 1 Ganeshavoice.in क्या आपके नेचर में होता रहता है बदलाव, तो जानिए राहु से जुड़ी ये जानकारी Astro Gyan

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श

  1. राहु के शुभ प्रभाव से जातक की वाक् पटुता (हाजिरजवाबी) बहुत अच्छी होती है।
    2. जातक अपने बड़े से बड़े शत्रु को भी मित्र बना लेने की क्षमता रखता है।

3. विकट परिस्थिति से बाहर निकलने की प्रबल क्षमता तथा युक्तिबल काफी अच्छा होता है।

4. राहु के शुभ-प्रभाव से जातक विदेशों में नौकरी करने तथा राजनीति में सफलता के गुण प्राप्त होते हैं। राहु के शुभ प्रभाव से अथक परिश्रम से जातक को थकान नहीं होती है।

5. राहु के अशुभ प्रभाव से जातक बहुत अधिक झूठा (मक्कार) हो जाता है।

6.  बेवजह, काल्पनिक भय उत्पन्न हो जाता है।

इन तारीख को जन्में लोगों पर हमेशा रहती है मां लक्ष्मी की कृपा, क्या आप हैं इनमें शामिल

7.  कई बार राहु के दुष्प्रभाव से अपयश और कलंक का भागी होना पड़ता है।

8. अशुभ राहु के असर से धोखाधड़ी और छल, कपट की प्रवृत्ति प्रबल होती है।

9. राहु के अशुभ प्रभाव से जातक की वाणी में कठोरता उत्पन्न होती है।

10. राहु के अशुभ-प्रभाव से व्यक्ति नशे के कार्य में ज्यादा रूचि लेता है।

11. व्यक्ति निष्ठाहीन हो जाता है तथा अपने नैतिक जिम्मेदारी से भटक जाता है | विश्वास का पात्र नहीं रह जाता है।

तुलसी की पत्तियां तोड़ते समय ये गलतियां करना पड़ सकता है भारी 

12 .राहु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जातक काले कपड़े, खट्टे फल, सरसों का तेल, तिल का तेल, गुड़ इत्यादि इन सब चीजों का दान करें।

13. गाय को हरा चारा खिलाने से राहु का प्रभाव कम होता है।

14. राहु के जितने दुर्गुण हैं जैसे झूठ बोलना, छल-कपट, लाचार व्यक्ति के प्रति हीन भावना इत्यादि बुरे कर्मों से दूर रहें।

धन, संतान, नौकरी, हर समस्या का समाधान है हनुमान जी का ये चमत्कारी पाठ 

15. सेहत के दृष्टिकोण से राहु वायु तत्व का कारक है। जिसके कारण बदहजमी, कब्ज, इत्यादि की समस्या उत्पन्न होती है। इससे बचने के लिए गोभी, मटर, पनीर, राजमा, इत्यादि इन सब चीजों का खाने में कम से कम प्रयोग करें तथा रात के समय इन सबका बिल्कुल ही प्रयोग ना करें। हरी चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

16. बुद्धि-विवेक पर राहु का दुष्प्रभाव हो तो उससे बचने के लिए जातक को भ्रामरी और शीतलीकरण प्राणायाम करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को, इस राशि के लोग सबसे ज्यादा होंगे प्रभावित 

17. यदि राहु का प्रकोप बहुत ज्यादा है तो इसके लिए राहु शांति का अनुष्ठान कराएं।

18. रविवार के दिन दोपहर के समय भगवान भैरव जी के दर्शन करने से आपको लाभ मिलेगा। राहु के प्रभाव से जो विकट बाधा उत्पन्न होने वाली है, वह दूर हो जाएगी।

19. व्यापारिक और नौकरीपेशा में राहु का प्रकोप हो, तो उसके लिए जातक भगवान गणेशजी की पूजा करें, तथा उन्हें दुर्वा चढ़ाएं। भगवान गणेशजी का अनुष्ठान करवाएं।

20.राहु राजनीति में ले जाता है लेकिन बदनामी का कारण भी यही ग्रह होता है अगर कर्म अशुभ हो।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

Tags: Astro Gyan
Translate »
%d bloggers like this: