Anvla ke upay : धर्म ग्रंथ एवं पौराणिक ग्रंथों की कथा अनुसार भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश एकसाथ आवंला के वृक्ष पर विराजमान रहते हैं जिससे इसकी पूजा कर आपको सभी का आशीर्वाद मिलता हैं।
जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
हर रोज आंवला खाने मात्र से जहां आयु बढ़ती है, वहीं इसका रस पीने से धर्म का संचय होता है और वहीं रस को शरीर पर लगाकर स्नान करने से दरिद्रता भी दूर होती है और ऐशवर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही आपकी समस्याएं भी धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।
1. किसी शुभ मुहूर्त में एक आंवला लें और उस पर सिंदूर लगाएं, लाल चुनरी अर्पित करें। आंवले की पूजा करें। इस उपाय से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
अच्छे दिन शुरु होने का संकेत है सफाई दौरान इन चीजों का मिलना
2. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवले की हर रोज पूजा करने से त्रिदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही उसको अक्षय फल की प्राप्ति भी होती है। वहीं आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने से वृक्ष का पत्ता भोजन की थाल में गिर जाए तो समझ लें कि त्रिदेव का आशीर्वाद मिला है।
3. सप्तमी के दिन आंवले का दान करना बहुत शुभ माना गया है, ऐसा करने से इंसान की हर इच्छा पूरी होती है और उसको कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। वहीं रविवार, शुक्रवार, प्रतिपदा, षष्ठी, नवमी, अमावस्या और संक्रांति को आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए। शास्त्रों में इस दिन आंवले का सेवन नुकसान दायक बताया गया है।
कब है दीपावली, कैसे करें पूजन, शुभ मुहुर्त और सभी जानकारी बस एक क्लिक में
4. धार्मिक मान्यता के अनुसार, दोनों पक्षों की एकादशी तिथि को जो व्यक्ति आंवले के रस का प्रयोग कर स्नान करता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है। आंवला का इस उपाय से आपके भी कार्य बनने लगते हैं।
अपने पति को इशारों पर नचाती हैं इन राशि की लड़कियां Astrology
5. दाह संस्कार के बाद मृत व्यक्ति की हड्डियों को आंवले के रस से धोकर पवित्र नदी में प्रवाहित करने से उसकी सदगति होती है, ऐसी धार्मिक मान्यताएं कहती हैं। साथ ही उसकी आत्मा को शांति मिलती है और यमलोक के चक्र से मुक्ति मिलती है।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।