Healthy Drink : छाछ या मट्ठे को गर्मियों के मौसम का बेहतरीन ड्रिंक माना जाता है। ये शरीर को ठंडक देती है, साथ ही पाचन तंत्र को दुरुस्त करती है। छाछ में विटामिन ए, बी, सी, ई और के पाया जाता है जो शरीर को पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है और इम्युनिटी को मजबूत करता है। इसे रोजाना पीने से गैस, बदहजमी, अपच, जी मिचलाना आदि समस्याएं नहीं होतीं। साथ ही पेट की जलन को शांत करता है। जानिए इसके अन्य फायदों के बारे में…
समस्या है तो समाधान भी है, विद्वान ज्योतिषी से फ्री में लें परामर्श
1. Healthy Drink : छाछ में 90 प्रतिशत पानी होता है, इसलिए गर्मियों में इसे पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। ठंडी प्रकृति का होने की वजह से छाछ शरीर को हीट स्ट्रोक से बचाने का काम करती है।
2. Healthy Drink : एक गिलास छाछ में करीब 350 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जबकि हमारे शरीर को रोजाना 1000 से 1200 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। ऐसे में छाछ कैल्शियम की जरूरत को काफी हद तक पूरा करने का काम करती है। इसे रोजाना पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। ये ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम से बचाता है।
corona virus प्रभावित मरीजों में नजर आई साइटोमेगालो वायरस बीमारी, जानिए क्या है ये
3. Healthy Drink : छाछ में मौजूद बैक्टीरिया को गुड बैक्टीरिया कहा जाता है। ये बैक्टीरिया भोजन को पचाने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
4. Healthy Drink : अगर आपने कुछ मसालेदार या तेल वाला भोजन खाया है तो आपको गर्मियों में छाछ का सेवन जरूर करना चाहिए वर्ना एसिडिटी, बदहजमी वगैरह की समस्या हो सकती है। छाछ मसालों को न्यूट्रिलाइज करने में मददगार मानी जाती है।
क्या आपको भी सफर के दौरान होती है उल्टी, तो अपनाएं ये सरल उपाय : Motion Sickness
5. Healthy Drink : छाछ प्रोबायोटिक्स समृद्ध होती है। ये शरीर के विषैले तत्वों को दूर करती है और आंतों की सफाई करती है। इसे पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती और बवासीर में आराम मिलता है।
ऐसे छाछ होती है तैयार Healthy Drink :
छाछ बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आप एक बर्तन में जितना दही लें, उसका चार गुना पानी मिलाएं और अच्छे से मथ लें। तैयार है छाछ। अब इसमें भुना जीरा, काला नमक और पुदीना पाउडर डालकर सेवन करें।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।