ग्रह गोचर

शुक्र देव कर रहे हैं कुंभ राशि में गोचर, आप पर पड़ने वाला है ये असर

सहारनपुर। प्रेम, परस्त्री प्रसंग और ऐश्वर्य प्रदान करने वाले शुक्रदेव आगामी 21 फरवरी को अपनी राशि परिवर्तित करने जा रहे हैं। शुक्र 21 फरवरी 2021 को दोपहर दो बजकर 34 मिनट पर राशि परिवर्तन कर कंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के इस परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर कुल—प्रतिकूल प्रभाव पर पड़ेगा। आपकी राशि पर क्या प्रभाव असर होगा, आइए जानते हैं।

मेष राशि
शुक्र के इस राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। जीवनसाथी या लव पार्टनर से किसी भी तरह का लाभ मिल सकता है। नए रिश्तों की ओर हाथ बढ़ाने का अवसर ​प्राप्त होगा।

समस्या है तो समाधान भी है। ज्योतिषी से अभी बात करें। क्लीक करें।

वृषभ राशि
शुक्र के इस गोचर से वृषभ राशि के जातक कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। किसी महिला को आप अपना लाइफ पार्टनर बना सकते हैं। महिला मित्र के सहयोग से आगे बढ़ने का ​मौका मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में भाग्यशाली साबित होंगे।

मिथुन राशि
शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग आप में हिम्मत भरेगा। इस दौरान की गई यात्राएं लाभदायक होगी। कई अन्य कार्य भी सिद्ध होंगे।

कर्क राशि
शुक्र के इस गोचर से कर्क राशि के जातकों को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। इस दौरान यदि आप निवेश करने की बात सोच रहे हैं तो निवेश सोच समझ कर ही करें, नहीं तो हानि हो सकती है।

Astro money tips ऐसा क्या करें कि आपका पर्स हर वक्त पैसों से भरा रहे ?

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शु्क्र का यह गोचर लव लाइफ में सफलता दिलाएगा। किसी महिला की सहायता से आपका कोई कार्य बनेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपको धन लाभ भी होगा।

कन्या राशि
शुक्र के इस गोचर से कन्या राशि के जातकों को लव लाइफ में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बातचीत करते वक्त सयंम बरते। आपके जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपका जेब खर्च भी बढ़ेगा।

तुला राशि
शुक्र के इस गोचर से तुला राशि के जातकों का यदि प्रेमी प्रेमिका से ​कोई विवाद चल रहा है तो इस अवधि में आपके लव रिलेशन में सुधार होगा। यदि आप एकल हैं और पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश पूरी होगी। आय के नए साधन भी उपलब्ध होंगे।

बनना है करोड़पति तो बिल्ली की जेर का यह उपाय जरुर आजमाएं

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के चतुर्थ भाव में शुक्र का यह गोचर हो रहा है। चौथे भाव से शुक्र को दिशा बल मिलता है। इस गोचर से आपका कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन होगा। नया घर या वाहन भी खरीदने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं का आनंद आप ले सकेंगे।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। इस दौरान आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आपकी लव लाइफ में सुधार होगा और प्रेमी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर धन लाभ देने वाला साबित होगा। आपके घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपकी बोलने की शैली में सुधार होगा और आप अपनी बात से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर सकेंगे।

भाग्य को चमकाने के लिए आप कर सकते हैं ये सरल उपाय

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर मिला जुला असर प्रदान करेगा। शादीशुदा लोगों को लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ कोई मतभेद चला आ रहा है तो वह इस अवधि में दूर हो जाएगा।

मीन राशि
शुक्र का यह गोचर आपके लिए जेब खर्च बढ़ाएगा। सुख सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे और बिना वजह के खर्च करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।

समस्या है तो समाधान भी है। ज्योतिषी से अभी बात करें। क्लीक करें।

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *