Rahu ka Gochar
ग्रह गोचर राशिफल

2022 इन राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ Rahu ka Gochar

Rahu ka Gochar : वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को छाया ग्रह का दर्जा दिया गया है। मान्यता है राहु ग्रह व्यक्ति को अर्श से फर्श पर और फर्श से अर्श तक ले जाने की दम रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को मायावी ग्रह भी कहा गया है। वहीं राहु ग्रह को विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति का भी कारक माना जाता है। अगर कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति सकारात्मक है तो व्यक्ति ऊंचाईयों को छूता है।

Rahu ka Gochar
Rahu ka Gochar

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें कि राहु ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब डेढ़ साल का समय लग जाता है। राहु ग्रह 17 मार्च को मंगल ग्रह की स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। राहु का गोचर कुछ राशि के जातकों शुभ रहने वाला है, आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।

मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए यह राशि परिवर्तन आर्थिक रूप से सकारात्मक रहेगा। आपको अचानक से लाभ की प्राप्ति होने की संभावना है। मिथुन राशि के स्वामी व्यापार के दाता बुध देव हैं। इसलिए इस दौरान व्यापार में जबरदस्त तरक्की के आसार हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आपका कई महीनों से इंक्रीमेंट रुका हुआ था तो वो इस समय हो सकता है। अगर आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए तो इस दौरान आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। जो लोग मीडिया या टीवी लाइन से जुड़े हुए हैं उनको भी यह गोचर शुभ फलदायी साबित होगा।

इस मुस्लिम देश में हिंदू देवी-देवताओं की लोकप्रियता सबसे ज्‍यादा Ajab gajab

कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए राहु ग्रह का गोचर बेहद ही फलदायी साबित होगा। कर्क राशि पर चंद्र देव का आधिपत्य है। इसलिए इस समय आप व्यापार में खूब धन कमाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। अगर इस दौरान आप कोई नए बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं, तो भी आप शुरू कर सकते हैं। जब भी कोई ग्रह कुंडली के पांचवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करता है, तो करियर में बदलाव और नई नौकरी लगती है। इसलिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए ये अवधि विशेष रूप से फलदायी साबित होगी। नौकरी में बदलाव से सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने की उम्मीद है।

UP Election 2022 क्या कहती है CM योगी की ग्रहचाल, भाजपा को मिलेंगी इतनी सीट!

वृश्चिक राशि: आपके लिए राहु देव का गोचर बेहद की शुभ रहेगा। नए साल पर आप धन कमाने और धन का संचय करने में सफल रहेंगे। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि पर मंगर ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए इस दौरान जो लोग सेना, इंजीनियर, पुलिस, डॉक्टरी लाइन से जुड़े हुए हैं। उन लोगों को जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। इंक्रीमेंट लग सकता है। आपको इस दौरान शेयर और सट्टा व्यापार में भी फायदा हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल रहेगा।

Shukra Ast 2022 : 6 जनवरी से इन राशि वालों को रहना होगा सावधान!

कुंभ राशि: राहु के गोचर से इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। जो लोग शनि से संबंधित वस्तुओं जैसे- ऑयल, लोहे का काम, कर रहे हैं उन्हें निवेश के लिए समय अच्छा है। आप धन का संचय कर पाने में सफल रहेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। इस समय भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। अगर आप बहुत दिनों से राजनीति में सफल होने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल हैं, इस समय आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in