नई दिल्ली। ऐश्वर्य, धन और भोग विलासिता का जीवन प्रदान करने वाले शुक्रदेव आगामी 17 मार्च को अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्र देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे और आगामी 10 अप्रैल 2021 तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र के इस गोचर का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों को शुक्र गोचर से लाभ तो कुछ राशि वालों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
मेष राशि : यह गोचर जेब खर्च बढ़ाएगा। यात्राएं करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विरोधियों को पराजित करने में सफल होंगे। यह समय उत्तम साबित होगा।
वृषभ राशि : आमदनी में वृद्धि के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पर्याप्त अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।
देश के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों से नि:शुल्क बात करें. यहां क्लीक करें…
मिथुन राशि : कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। जीवनशैली थोड़ी प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कुंवारे जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
कर्क राशि : इस गोचर के प्रभाव से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह राशि : स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। धन का निवेश सोच-समझकर करें। पार्टनर संग विवाद हो सकता है। जेब खर्च बढ़ सकते हैं। जीवन साथी को आर्थिक लाभ हो सकता है।
कन्या राशि : शुक्र देव के गोचर से आपको वैवाहिक जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग लाभकारी साबित हो सकता है।
शनि और मंगल से हैं परेशान तो जरुर करें शहद से जुड़ा ये सरल उपाय
तुला राशि : प्रेम संबंधों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम बरतें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आपका जेब खर्च बढ़ सकता है। लेकिन कमाई के अवसर भी मिलेंगे।
वृश्चिक राशि : इस गोचर के प्रभाव से प्रेम संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है।
धनु राशि : शुक्र देव के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में किसी से मतभेद हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
Astro money tips ऐसा क्या करें कि आपका पर्स हर वक्त पैसों से भरा रहे ?
मकर राशि : पार्टनर को तरक्की मिल सकती है। यात्रा का योग बन सकता है। लव लाइफ में सुधार हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि : शुक्र गोचर के प्रभाव से अचानक धन लाभ हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। ससुराल पक्ष में किसी से मतभेद हो सकता है। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि : कार्यस्थल पर कार्य को एन्जॉय करेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। शुक्र गोचर के प्रभाव से आपका व्यक्तित्व निखरेगा।