आगामी 14 मार्च 2021 को शाम 6:04 पर सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल की सुबह 2:33 तक मीन राशि में ही रहेंगे। इस अवधि को खरमास या मलमास कहते हैं। मलमास अथवा खरमास में विवाह कार्य, भूमि पूजन और गृह प्रवेश आदि वर्जित हैं। यदि सूर्य बृहस्पति की राशि मीन और धनु में आते हैं तब भी खरमास होता है। धनु राशि में सूर्य 15 दिसंबर से और 14 जनवरी तक रहते हैं। तब भी कोई शुभ कार्य नहीं होता है। मीन राशि में सूर्य का आगमन कई राशियों पर शुभ फल देगा। आईए जानते हैं कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
समस्या है तो समाधान भी है। अभी ज्योषित को फ्री कॉल करें। यहां क्लीक करें.
मेष: मेष राशि में सूर्य 12 वें स्थान आ जाएंगे जो व्यक्ति को अधिक अपव्ययी बनाते हैं। मेष राशि वाले ध्यान रखें कि इस मास आय-व्यय का संतुलन बनाकर रखें क्योंकि खर्चों की वृद्धि होगी।
वृषभ: वृषभ राशि में 11 वे स्थान पर सूर्य उत्तम लाभ कराएंगे। 11 वां भाव मनोकामना का भी होता है इसलिए इस माह कोई मनोकामना अथवा इच्छा पूरी होने की भी संभावना है ।
मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए दशम भाव का सूर्य राजकीय कार्यों में प्रतिष्ठा एवं यश दिलाता है। कोई लंबित कार्य पूर्ण होने की संभावना है। पिता का सम्मान करने से राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क : भाग्य भाव में सूर्य का आगमन आपके लिए बहुत शुभ है। भाग्य की वृद्धि होगी। धन के एकाधिक स्तोत्र बनेंगे और परिवार में मंगल कार्य होंगे।
सिंह: सिंह राशि वालों के लिए अष्टम भाव के सूर्य यद्यपि शुभ होते हैं, किंतु उनका दुष्प्रभाव यह है कि चोट, आकस्मिक बाधा, स्वास्थ्य की हानि कर सकते हैं अतः सावधान रहें। गायत्री मंत्र का जाप करें।
Shivaratri 2021 : चाहते हो सभी समस्याओं से मुक्ति तो शिवरात्रि पर करें ये कार्य
कन्या: कन्या राशि वालों के लिए यह माह बहुत उत्तम है। आर्थिक लाभ के लिए किए गए कार्य सफल होंगे, किंतु साझेदारी से बच कर रहना चाहिए। अपने उदर विकार पर ध्यान दें। पेट में पीड़ा हो सकती है। खानपान में सावधानी बरतें।
तुला: छठे भाव में सूर्य विरोधियों की संभावना को बढ़ाएगा। मातुल पक्ष को कष्ट होने की संभावना है किंतु धन लाभ होता रहेगा। छोटी यात्रा भी करेंगे।
वृश्चिक: पंचम स्थान का सूर्य यश देता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना आपके क्षेत्र में होती रहेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। धन और यश की वृद्धि होगी।
धनु: धनु राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव का सूर्य संपत्ति आदि में विवाद दे सकता है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें। बड़े निवेश या व्यापार अनुबन्ध से बचें। माता का सम्मान करें। धन आगमन होता रहेगा।
Mahashivaratri 2021 महाशिवरात्रि 2021 : कब और कैसे मनाएं महाशिवरात्रि ?
मकर : मकर राशि वालों के लिए मीन राशि का सूर्य तृतीय भाव में होने से भाइयों से विवाद की संभावना बढ़ेगी, किंतु पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा और क्षमताओं के अनुसार आपको लाभ होता रहेगा।
कुंभ : द्वितीय भाव में सूर्य का आगमन धन लाभ कराएगा। यद्यपि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है, इसलिए खानपान पर उचित ध्यान दें। दिनचर्या ठीक करें। परिवार में मंगल कार्य होने की भी संभावना है।
मीन: अपने स्थान का और अपनी ही राशि का सूर्य आत्मबल बढ़ाएगा। धैर्य रखें। सारे कार्य इस माह पूर्ण होते नजर आएंगे किंतु क्रोध पर नियंत्रण रखें और लंबी यात्रा का विचार त्याग दें।