चमत्कारी उपाय ज्योतिष जानकारी

आज शनिवार विशेष : धन भी देते हैं शनिदेव, करें ये 10 उपाय

हम सभी चाहते हैं कि शनि देव की हम पर कृपा दृष्टि बनी रहे लेकिन अपने रोज के जीवन में हम जो गलतियां करते हैं उनसे वे नाराज हो जाते हैं। पूजा पाठ और मंत्र से ज्यादा जरूरी है अपनी जीवनशैली में अपनाएं कुछ अच्छी बातें ताकि शनिदेव प्रसन्न रहें प्रसन्न। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय करने चाहिए।

1. शनिवार को तेल मालिश कर नहाना चाहिए।
2. शनि को दरिद्रों के नारायण भी कहते हैं इसलिए दरिद्रों की सेवा से भी शनि प्रसन्न होते हैं।
3. असाध्य रोगों से ग्रस्त व्यक्ति को काला छाता, चमडे के जूते चप्पल पहनाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

बात कीजिए भारत के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों से बिल्कुल फ्री: यहां क्लीक करें

4. शनि देव को उड़द की दाल की बूंदी के लड्डू बहुत प्रिय है अत: शनिवार को लड्डू का भोग लगाकर बांटना चाहिए।
5. शनि देव को वृद्धावस्था का स्वामी कहा गया है, जिस घर में माता पिता व वृद्धजनों का सम्मान होता है उस घर से शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं तथा जिस घर में वृद्ध का अपमान होता है उस घर से खुशहाली दूर भागती है।
6. लोहे की कोई वस्तु शनि मंदिर दान करनी चाहिए। वह वस्तु ऐसी हो जो मंदिर के किसी काम आ सके।

ऋण कौन लें, कब लें, कब लौटाएं और उतारने के क्या करें उपाय ?

7. शनि मंदिर से शनि रक्षा कवच या काला धागा हाथ में बांधने के लिए अवश्य लें।
8. शनि से उत्पन्न भीषण समस्या के लिए भगवान भोलेनाथ व हनुमान जी की पूजा एक साथ करनी चाहिए। शनि चालीसा, शिव चालीसा, बजरंगबाण, हनुमान बाहुक व हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
9. शनि संबंधी कथा पढ़ें।
10. शनि मंदिर में बैठकर ‘ॐ शं शनिश्चराय नम:’ का जाप करना चाहिए।

बात कीजिए भारत के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों से बिल्कुल फ्री: यहां क्लीक करें

maheshshivapress
महेश कुमार शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *