मित्रों नमस्कार। आज हम आपको चांदी के बर्तन या चांदी के गिलास से जुड़े उपायों की जानकारी देंगे। चांदी का गिलास केवल एक गिलास ही नहीं है, बल्कि यह आपकी किस्मत के ताले को खोलने का बेहद ही बढ़िया साधन भी है। चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र से है। चांदी शरीर के जल तत्व और कफ को नियंत्रित करती है। चांदी के प्रयोग से मन मजबूत और दिमाग तेज होता है। साथ ही चांदी के प्रयोग से चंद्रमा की समस्याओं को शांत किया जा सकता है। लाल किताब में चांदी के कई प्रयोग बताए गए हैं।
देश के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी से बात करें, बिल्कुल फ्री
चांदी के बर्तन :
चांदी के बर्तन जिस घर में होते हैं वहां सुख, वैभव और संपन्नता आती है। अत: घर में पीतल, तांबा और चांदी के ही बर्तन होना चाहिए। लोहे, प्लास्टिक या स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
चांदी का गिलास :
1.चांदी के ग्लास में पानी पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है।
2.चांदी के चम्मच से शहद खाने से शरीर विषमुक्त होता है।
देश और आपके लिए कैसा रहेगा गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन
3 एकादश भाव में स्थित राहु तथा पंचम भाव में विराजमान केतु हेतु चांदी के गिलास में पानी पीएं।
4. यदि संभव हो तो हमेशा चांदी के बर्तन में पानी पीएं। चांदी बर्तन ना हो तो गिलास में पानी भरें और उसमें चांदी की अंगुठी डालकर पानी पीएं। यह प्राचीन, सरल और बहुत चमत्कारी तांत्रिक उपाय है। इससे धन संबंधी मामलों में राहत मिलती है।