lucky 1280x720 1
ज्योतिष जानकारी टैरो कार्ड

क्या होते हैं लकी चार्म, इनको पास में रखने से होता है ​क्या लाभ

सहारनपुर। आमतौर पर देखने में आता हैं कि व्यक्ति अपने भाग्य को चमकाने अथवा ग्रहों को शांत करने के लिए विभिन्न प्रकार के रत्न धारण करता है। अपनी सोई हुई किस्मत को जगाने के लिए ज्योतिषों के पास भी जाता है, लेकिन इसके बावजूद व्यक्ति के काम नहीं बनते हैं। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे हैं, जिसके बाद आपको किसी ज्योतिष के पास जाने की जरूरत नहीं पडे़गी और आप स्वयं ही अपनी किस्तम के खैवनहार बन जाएंगे। (lucky charms)

विद्वान ज्योतिषी से जानिए अपनी समस्या का समाधान, बिल्कुल फ्री

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल शाह के अनुसार बारह राशि वालों के लिए सभी बारह उपाय अलग अलग है। इन्हें हम लक्की चार्म (lucky charms) भी कह सकते है। लक्की चार्म (lucky charms) वो होता है, जिसे पास में रखने से आपके काम बनने शुरू हो जाते है। इन वस्तुओं को हम भाग्यशाली वस्तु (lucky charms) भी कह सकते हैं, क्योंकि इन्हें पास में रखने से आपकी किस्मत का तारा चमकना शुरू हो जाता है।

lucky 1280x720 1

मेष राशि :
मेष राशि वाले अपने लकी चार्म के रूप में लाल हकीक पत्थर अपने साथ रखें, उनके बिगड़े कार्य बनने लगेंगे।

वृष राशि :
कोड़ी माँ लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। वृष राशि वाले अगर सफेद कोड़ी को अपने पास रखें तो उनका भाग्य प्रबल रहेगा।

मिथुन राशि :
मिथुन राशि वाले अपने लकी चार्म के रूप में गणेश रूद्राक्ष को अपने साथ रखे , उनके कार्यों में कोई भी विघ्न नहीं आएंगे।

कर्क राशि :
कर्क राशि वाले चांदी का चंद्रमा को हमेशा अपने साथ रखे तो उन्हें अपने सभी कार्यों में आसानी से सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि :
सिंह राशि वालें अपने लकी चार्म के रूप में तांबे का बना सूर्य का लॉकेट साथ में रखें, धन-यश सब आपके पास रहेगा।

कन्या राशि :
कन्या राशि वालें गणेश जी का लॉकेट पहने या अपने साथ रखें, सभी कार्य बनते नज़र आएंगे।

तुला राशि :
तुला राशि वाले अपने लकी चार्म के रूप में गौमती चक्र अपने पास रखे। वाकपटुता और आत्मविश्वास बढ़ेगा, धन का भी आगमन आसानी से होगा।

एक मुठठी चावल बदल देंगे आपकी किस्मत, बरसेगा धन

वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशि वाले लोग हाथी दांत से बनी कोई भी वस्तु या लॉकेट पहनें या अपने साथ रखें, यश और कीर्ति बढ़ेगी।

धनु राशि :
धनु राशि वाले जातक अपने लकी चार्म के रूप में हल्दी की गांठ को अपने पास रखे।

मकर राशि :
मकर राशि वाले जातक अपने लकी चार्म के रूप में फिरोजा रत्न को लॉकेट में पहने भाग्य साथ देता रहेगा।

हनुमान जयंती : बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिये राशि के अनुसार करें उपाय

कुंभ राशि :
कुम्भ राशि का स्वामी शनि देव है अत: इस राशि के लोग अष्ट धातु की अंगुठी को पहनें, किस्मत का सितारा बुलंद होगा।

मीन राशि :
मीन राशि वाले जातक लकी चार्म के रूप में सोने की चैन या अँगूठी धारण करें, भाग्य चमकने लगेगा।

किसी भी लकी चार्म का प्रयोग करने से पहले ज्योतिषाचार्य से अपनी कुंडली का विश्लेषण भी करा लेना चाहिए।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *