आपने नवग्रह के बारे में तो सुना ही होगा। इनमें सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि और राहु केतु शामिल हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ग्रह की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे पृथ्वी की बहन के नाम से जाना जाता है।
सूर्य के सबसे ज्यादा निकट एक ग्रह है, जिसका नाम है शुक्र, जिस कारण इस ग्रह पर 425 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है। जबकि पृथ्वी पर 45-50 डिग्री सेल्सियस तापमान होते ही इंसान की त्वचा जलने लगती है। अब जरा सोचिए 400 से उपर के तापमान में इंसान की क्या हालत हो जाएगी।
देश के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों से बात करें, बिल्कुल फ्री, यहां क्लीक करें
वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्र ग्रह एक केंद्रीय लौह कोर, चट्टानी मैटल और सिलिकेट क्रस्ट से बना हुआ है। इस ग्रह के पास सल्फ्यूरिक एसिड का भंडार है. ऐसे में अगर यहां इंसान गया तो पल भर में उसकी हड्डियां तक गल जाएंगी।
इन राशि वालों पर होगी धन की बरसात, मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं शुक्र
वैज्ञानिकों का मानना है कि अरबों साल पहले इस ग्रह पर बड़ी मात्रा में पानी या महासागर रहे होंगे, लेकिन अत्यधिक तापमान और ग्रीनहाउस प्रभाव के कारण सतह का पानी उबल गया होगा और धीरे-धीरे उसका अस्तित्व ही खत्म हो गया होगा।
इन उपायों को करने से चमत्कारी रुप से आता है रुपया पैसा, बनते हैं अमीर
इस ग्रह पर वायुमंडलीय दबाव पृथ्वी की तुलना में 92 गुना अधिक है। जिस कारण इसकी सतह पर कोई भी अंतरिक्ष यान ज्यादा समय तक नहीं रुक सकता, हालांकि इस ग्रह पर इंसानों का पहुंचना ही आज के समय में सबसे मुश्किल काम है।