सहारनपुर। महिला के कंधे बहुत महत्वपूर्ण माने गये हैं। शास्त्र व विज्ञान दोनों कहते हैं कि महिला पुरुषों की तुलना में ज्यादा काम करती हैं और उन पर जिम्मेदारी का बोझ ज्यादा होता है। भले ही यह बात पुरुष नहीं मानते, लेकिन यह सत्य है। जी हां बात अगर जिम्मेदारी की आती है, तो कहावत- ‘कंधों पर बोझ’ जरूर जहन में आती है। महिलाओं के कंधे सिर्फ उसकी जिम्मेदारी या सुंदरता को बयां नहीं करते, बल्कि उसके कंधे उसका व्यक्तित्व भी बयां करते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के आधार पर विभिन्न अंगों की सरंचना को देख आप व्यक्ति के बारे में बता सकते हैं। किसी महिला के कंधे देखकर उसके बारे में कैसे आंकलन किया जा सकता है।
फ्री ज्योतिष परामर्श के लिए कृपया इस लिंक पर क्लीक करें
– जिस महिला के कंधे मोंटे होते है, वह महिला शारीरिक रूप से शक्तिशाली एंव खिलाड़ी प्रकृति की होती है। ऐसी महिलाएं अपने सास व ससुर की सेवा नहीं करती है।
– जिस महिला के कंधे छोटे-बड़े हों, वह महिला अधिक प्रभावशाली मानी जाती है एंव उनके दिलो-दिमाग में सामाजिक सेवा के भाव निहित होते हैं । इनका विवाह भी समृद्ध परिवार में होता है।
– यदि किसी महिला के कंधे उपर की ओर उठे हुये हो, वह महिला धन-धान्य व वैभव से सम्पन्न रहती है। इन महिलाओं में कुछ विशेष प्रतिभा भी छिपी होती है। इनका पति सुन्दर व शालीन स्वभाव का होता है।
अपने खानदान का नाम रोशन करती हैं ऐसे हाथ वाली महिलाएं
– जिस महिला के कंधे नीचे की ओर झुके हुये हो, वो महिला सामाजिक कार्यकर्ता व परिवार की सेवा करने वाली होती है। इनका दाम्प्तय जीवन सुखमय व्यतीत होता है। ये धन के प्रति विशेष आकर्षित रहती है।
– यदि किसी महिला के दाहिने कंधे पर तिल हो, वह महिला सौन्दर्य व प्रकृति की प्रेमी होती है। इनकी बातों में कठोरता होती है परन्तु इनका दिल भवनाओं से भरा होता है। ये धन के मामलें में काफी कंजूस होती है।
ऐसी आंखें वाली महिलाएं देती हैं अपने जीवन साथी को धोखा
– जिस महिला के बायें कंधे पर तिल हो, वह महिला अपने पति के प्रति समर्पण भाव रखने वाली होती है। ऐसी महिला संगीत के क्षेत्र में भी सक्रियता बनायें रखती है। इन्हे अपनी वस्तुयें अधिक प्रिय होती है।
– यदि किसी महिला के कंधे अधिक कोमल हो, वह स्त्रियां कला की प्रेमी होती है। इनकी आवाज में गजब की मिठास होती है। ये गायन, नृत्य, अभिनय आदि क्षेत्र में जा सकती है।