unnamed 1
सामुद्रिक शास्त्र

हथेलियों के रंग से जानें किसी भी व्यक्ति का स्वभाव, हेल्थ और धन की स्थिति

सामुद्रिक शास्त्र में मानव के अंगों को देखकर उसका भविष्य बताया जाता है। मानव के अंग मानव के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे, मनुष्य की हथेलियों की, कि किस तरह से आप किसी भी व्यक्ति की हथेली देखकर उसके स्वभाव के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं, इसके अलावा हथेली को देखकर आप सामने वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का भी पता लगा सकते हैं। कैसे, आईए जानते हैं…

समस्या है तो समाधान भी है। अभी ज्योषित को फ्री कॉल करें। यहां क्लीक करें.

हमारे शास्त्रों में माना जाता है की हमारे कर्म हमारे भविष्य का निर्धारण करते हैं। लेकिन कई बातें तो व्यक्ति अपने जन्म के समय ही लिखवा कर लाता है। इनस सब बातो के साथ ही यह भी माना जाता है कि हमारे कर्म जैसे होते हैं उसके आधार पर हमारे हाथ की रेखा और रंग दोनों में परिवर्तन आने लगता हैं। वैसे हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार माना जाता है की शुक्लपक्ष में हाथ ही रेखा बढ़ती हैं इसके साथ ही कृष्णपक्ष में हाथ की रेखा घटने लगती है और कुछ धुंधली भी होती है।

ऐसी आंखें वाली महिलाएं देती हैं अपने जीवन साथी को धोखा

ज्योतिष के अनुसार हमारे हाथ का रंग भी बदलता हैं। कभी हमारे हाथ का रंग लाल होता हैं, तो कभी सफेद या पीला होता है। हस्त रेखा शास्त्र में माना जाता है कि हथेली का रंग लाल, गुलाबी व सफेद होने पर व्यक्ति के लिए शुभ माना जाता है इस रंग की हथेली होने पर व्यक्ति को लाभ होता है, वहीं अगर दूसरे रंग की हथेली होने पर व्यक्ति के लिए अशुभ माना जाता है।

अपने पति के प्रति समर्पण भाव रखने वाली होती हैं ऐसी महिलायें, रखती है ख्याल

मन के सकारात्मक विचार के साथ अच्छे कर्म व धार्मिक विचारों का प्रभाव हथेली के रंग में सकारात्मक बदलाव लाने का कारण बनता है इसके साथ ही शरीर में पॉजीटिव एनर्जी आती है।
अगर हथेली का रंग सफेद होता है तो ऐसा व्यक्ति धार्मिक प्रवृती का माना जाता है जो धर्म के रास्ते पर चलता है, इनका स्वभाव शांत होता है।

हथेली का रंग गुलाबी है तो व्यक्ति को कभी धन की कमी नहीं रहती। अगर हथेली का रंग गहरा गुलाबी है तो व्यक्ति परिवर्तनशील स्वभाव का होता है। गुलाबी रंग की हथेली के कारण व्यक्ति क्षमाशील व्यक्तित्व वाले होता हैं।

हथेली का रंग अगर लाल है तो व्यक्ति को आसानी से धन प्राप्त होता है। हथेली का यह रंग अच्छा माना जाता है।

समस्या है तो समाधान भी है। अभी ज्योषित को फ्री कॉल करें। यहां क्लीक करें.

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *