Shukra Ast 2022
नवग्रह राशिफल

Shukra Ast 2022 : 6 जनवरी से इन राशि वालों को रहना होगा सावधान!

 Shukra Ast 2022 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह अस्त होता है और इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। धन और वैभव के कारक शुक्र देव भी अस्त होने जा रहे हैं। जब कोई ग्रह सूर्य ग्रह के निकट या यूं कहें कि वह सूर्य की डिग्री से 10 डिग्री के आसपास आ जाता है, तो उसे ज्‍योतिष में ग्रह को अस्‍त होना कहा जाता है। शुक्र ग्रह 6 जनवरी 2022 को अस्त हो जाएंगे। शुक्र भौतिक सुख, सौंदर्य, वैवाहिक जीवन, कारोबार पर असर डालने वाले ग्रह हैं। इसलिए इन सब चीजों के संबंधित परेशानियां हो सकती है। आइये जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं जिनको रहना  सावधान होगा…

Shukra Ast 2022
Shukra Ast 2022

जीवनसाथी की तलाश हुई आसान! फ्री रजिस्ट्रेशन करके तलाश करें अपना हमसफर

सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेष
इस राशि के जातकों पर करियर के लिहाज से कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव बन सकता है और आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सही प्रशंसा नहीं मिलेगी, जिससे आप काफी असंतुष्ट दिखेंगे। कारोबारियों को भी काम में लाभ की स्थिति नहीं बन रही है। इसलिए कोई नया निवेश नहीं करें, तो बेहतर होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आप टारगेट पूरा नहीं होने से तनाव में रह सकते हैं।

इन लोगों को सरकारी नौकरी प्रमोशन मिलने के बन रहे योग Surya Rashi Parivartan

कर्क
शुक्र ग्रह का अस्त होना जॉब करने वाले जातकों को यह समय खासी मुश्किलें देगा। ऐसी स्थितियां बनेंगी जो आपको नापसंद हैं। कर्क राशि पर चंद्रमा ग्रह का आधिपत्य है और शुक्र देव और चंद्रमा ग्रह में शत्रुता का भाव है। इसलिए कर्क राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कारोबारियों को इस दौरान बड़े लाभ उम्‍मीद नहीं करना चाहिए। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो उच्च स्तर का मुनाफ़ा हासिल करने में आपको समस्या आने की आशंका रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी तनाव की स्थिति आ सकती है।

इन 3 ग्रहों को करें खुश, छप्पर फाड़कर मिलेगी खुशियां 2022 Remedies for planets

सिंह
इस राशि के जातकों का जॉब में ट्रांसफर हो सकता है। हो सकता है यह बदलाव आपके मनमुताबिक नहीं हो, इसलिए आपका मन खिन्‍न हो सकता है। कारोबारी इस समय में अपना लक्ष्‍य नहीं पा सकेंगे। जिससे वह डिप्रेशन में रह सकते हैं। सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शुक्र और सूर्य देव में शत्रुता का भाव है। इसलिए सिंह राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

वर्ष 2022 में न रहे किसी चीज की कमी, तो जरूर करें ये अचूक उपाय

धनु
कार्यक्षेत्र पर काम का अधिक दबाव होगा और साथ ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं, जिसके कारण आप कड़ी मेहनत व अच्छा प्रदर्शन देने के बावजूद भी कार्यस्थल पर सही मान-सम्मान हासिल नहीं कर सकेंगे और इससे आपका मानिसक तनाव भी बढ़ सकता है। कारोबारियों के लिए भी नुकसान की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति आ सकती है।

ज्योतिष के चमत्कारी उपाय,  व्रत एवं त्योहार फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।

ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए  ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल

Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in