Navgrah 1
नवग्रह

जानिए 12 राशियों के अनुसार उनके स्वामी ग्रह कौन हैं, कैसे करें इन ग्रहों को प्रसन्न

Gopal Soni01एस्ट्रो गोपाल सोनी। ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। ये सभी 12 राशियां इन सभी 9 ग्रहों के द्वारा ही संचालित होती है। यानि प्रत्येक राशि किसी न किसी गृह के अधीन होती है। जिसमें से सूर्य और चंद्रमा को छोड़कर सभी ग्रहों को 2-2 राशियाँ मिलती है। यानि सूर्य और चंद्रमा केवल एक-एक राशि के स्वामी है व अन्य सभी गृह दो–दो राशियों के स्वामी हैं। आइये जानते हैं कौन सी राशि किस गृह को संबोधित करती है: –

मेष राशि : मेष राशी का स्वामी गृह मंगल है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा करने से, मंगलवार को शिवलिंग पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होता है।
वृषभ राशि : वृषभ राशी के स्वामी गृह शुक्र गृह है। शुक्र देव को असुरों का गुरु माना गया है। इनकी आराधना के लिए आप शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। घर में पूजा के समय ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः इस मंत्र के अधिक से अधिक जप करने चाहिए।

समस्या है तो समाधान भी है। कीजिए हमारे ज्योतिष से फ्री में बात। यहां क्लीक करें।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के स्वामी गृह बुध गृह है। बुध को प्रसन्न करने के लिए हर बुधवार गाय को हरी घास खिलाना चाहिए। बुध को गणेश जी का दिन भी माना गया है। गणेश जी दुर्वा अर्पित करें व इस दिन उनकी पूजा करें।
कर्क राशि : कर्क राशि के स्वामी गृह चन्द्र देव है। चन्द्र देव का प्रिय दिन सोमवार है इसलिए चन्द्र देव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पूजा करना विशेष रूप से फल प्रदान करने वाला है।
सिंह राशि : सिंह राशि के स्वामी गृह सूर्य देव है। सूर्य देव की पूजा करें। सूर्य देव को अर्ध्य ( जल अर्पित) दे।
कन्या राशि : कन्या राशी के स्वामी बुध गृह हैं। बुध को प्रसन्न करने के लिए हर बुधवार गाय को हरी घास खिलाना चाहिए। बुध को गणेश जी का दिन भी माना गया है। गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें व इस दिन उनकी पूजा करें।
तुला राशि : तुला राशि के स्वामी गृह शुक्र गृह हैं। शुक्र देव को असुरों का गुरु माना गया है। इनकी आराधना के लिए आप शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। घर में पूजा के समय ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः इस मंत्र के अधिक से अधिक जप करने चाहिए।

बनना है करोड़पति तो बिल्ली की जेर का यह उपाय जरुर आजमाएं

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल गृह हैं। मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा करने से, मंगलवार को शिवलिंग पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होता है।
धनु राशि : धनु राशि के स्वामी गृह ब्रहस्पति हैं। इस राशि के लोग गुरु बृहस्पति की विशेष आराधना करें। गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए हर गुरुवार साबूत हल्दी का दान करें। साथ ही, पीले रंग के अन्न का दान भी कर सकते हैं, जैसे चने की दाल। शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
मकर राशि : मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। शनिवार के दिन शानि मंदिर जाए। शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं। हनुमान जी की पूजा करें।
कुम्भ राशि : कुम्भ राशि के स्वामी शनि गृह हैं। शनि देव की पूजा करें। शनि मंदिर जाए और साथ ही हनुमान जी की भी पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते है।
मीन राशि : मीन राशि के स्वामी गृह ब्रहस्पति हैं। गुरुवार के दिन अधिक से अधिक दान कर्म आदि करें। गुरु देव की उपासना करें।

रोग निवारण के चमत्कारी उपाय, इन उपायों को करने से रोगी को मिलता है फायदा

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *