Money and happiness tips : नववर्ष में हर किसी को जीवन में उन्नति की चाहता है। वर्ष 2022 में जीवन के हर मोड़ पर कामयाब होने के लिए लाल किताब के उपाय हर किसी के काम आ सकते हैं। साथ ही लाल किताब के इन उपायों से साल 2022 में हर तरह की आर्थिक समस्या से मुक्ति मिल सकती है। इतना ही नहीं ये उपाय जीवन के हर क्षेत्र में लाभकारी साबित होंगे। जानते हैं कि साल 2022 में खास बनाने के लिए लाल किताब के खास उपाय…
सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2022 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
1. बुधवार के दिन कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाएं। इसके साथ ही उन्हें हरे रंग के कपड़े, हरी चुड़ियां और श्रृंगार की वस्तुएं दें। इससे कुंडली का बुध ग्रह मजबूत होता है, जिससे हर प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा लगातार 21 शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को चावल के खीर और मिश्री का भोग लगाएं। इस उपाय से धन की स्थिति मजबूत होती है।
2. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन काले तिल का दान करें। इसके अलावा किसी बर्तन में तेल डालकर उसमें अपनी चेहरा देखकर किसी जरुरतमंद को दान करें। ऐसा लगातार 11 शनिवार को करने से नौकरी-व्यापार की परेशानी दूर होती है।
जनवरी 2022 में कैसे रहेंगे शेयर बाजार के हालात ? जानिए अभी Share Market
3. 2022 में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए एक मिट्टी या चांदी का हाथी बनवा लें। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के रखकर इसकी पूजा करें। इसके बाद इसे घर में उत्तर दिशा में स्थापित कर दें। इस उपाय को करने से कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।
4. वर्ष 2022 को समृद्ध और खुशहाल बनाने के किसी अमावस्या पर चांदी का एक टुकड़ा तिजोरी या धन वाले स्थान पर रखें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है। इसके अलावा 11 शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजा के बाद माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं।
ज्योतिष के चमत्कारी उपाय, फ्री सर्विस और रोचक जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर @ganeshavoice1 पर फॉलो करें।
ज्योतिष, धर्म, व्रत एवं त्योहार से जुड़ी ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल
Google News पर हमसे जुड़ने के लिए हमें यहां क्लीक कर फॉलो करें।