rashifal
ज्योतिष जानकारी राशिफल

किस राशि के लोग खेलते है दूसरो की Feelings से

हम सभी के साथ अक्सर ऐसा होता है की हम जिसके साथ अपनी Feelings शेयर करते है, जिसको सबसे ज्यादा अपना मानते है दिल के करीब समझते है, अपने दिल के सभी राज समझा करते है, वही हम धोखा दे जाता है I हमारी फीलिंग्स से खेलता है I ऐसा होने पर हमे लगता है की शायद उससे हुए अपने राज साँझा नहीं करने चाहिए थे I

rashifal 1479698872 835x547

आज आपको बताते है की ज्योतिषानुसार किन राशि के लोगो को कौन सी राशि के लोगो से सावधान रहना चाहिए I

 

मेष राशि

इस राशि के लोगो का ज्यादा इन्टरेस्ट पैसे और प्रॉपर्टी आदि में होता है I इसलिए इनको इसी क्षेत्र में धोखा मिलता है I चर राशी होने के कारण मन में स्थिरता नही होती है I इन राशि वालो को लेन देन के मामले में वृषभ, मिथुन और कन्या राशि के लोगो से सावधान रहना चाहिए I

वृषभ राशि

इस राशिके लोग रोमांटिक होते है I प्यार को बहुत महत्व देते है I इनका अक्सर प्यार में दिल टूटता है I इस राशि के लोगो को प्यार के मामले में मेष, धनु और मीन राशि के लोगो पर विश्वास कम करना चाहिए I

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को अक्सर जिस क्षेत्र में धोखा मिलने की संभावना होती है वह होता है वाहन के मामले में, गाड़ियों के मामले में और अपनी पैतृक संपत्ति के मामले में पैतृक संपत्ति के मामले में आपस में परिवार के लोगों में ही विवाद हो जाना और उसमें धोखे की संभावना बनती है । इस राशि के लोगों को मेष राशि वृश्चिक राशि और सिंह राशि से सावधान रहना चाहिए।

सभी मनोकामना पूरी करता है रुद्राभिषेक Rudrabhishek

 

कर्क राशि

इन राशि में जो लोग आते हैं उन लोगों को अपने वर्किंग एरिया में जाने के कार्य क्षेत्र में जो मामले होते हैं उन्हें धोखा मिलने की संभावनाएं दिखाई देती हैं उनके कार्य क्षेत्र में ही लोग उनको विश्वास में लेकर धोखा दे जाते हैं। इस राशि के लोगों को मिथुन कन्या और कुंभ राशि के लोगों के साथ ज्यादा आत्मीयता नहीं बनानी चाहिए या मेलजोल नहीं रखना चाहिए अन्यथा धोखा मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

सिंह राशि

सिंह राशि से संबंधित लोगों को परिवार के लोगों से ही धोखा मिलने की संभावनाएं बनती हैं उनकी संतान उन्हें धोखा दे सकती है या उनको प्रेम संबंधों के मामले में परेशानी हो सकती है इस राशि के लोगों को वृषभ राशि तुला राशि और मकर राशि के लोगों से संबंधों में सावधानी बरतनी चाहिए।

कन्या राशि

इस राशि के लोग पैसे को थोड़ी ज्यादा अहमियत देते हैं और इसी पैसे के क्षेत्र में उनको धोखा मिलने की संभावनाएं बनती हैं इस राशि के लोगों को मेष राशि वृश्चिक राशि और धनु राशि के लोगों के साथ बहुत सोच समझ कर पैसे का लेनदेन करना चाहिए।

क्या आप जानते है कि Live In Relationship के क्या फायदे है

 

तुला राशि

तुला राशि के जातक प्रेम को प्रधानता देते हैं बहुत जल्दी लोगों पर विश्वास करते हैं और इसी विश्वास के कारण लोग इनको प्यार के मामले में और जमीन जायदाद के मामले में धोखा देने में कामयाब हो जाते हैं इस राशि के लोगों को वृश्चिक राशि धनु राशि और मीन राशि के लोगों पर सोच समझकर विश्वास करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को अक्सर बिजनेस में यह कार्य क्षेत्र में धोखा मिलने की संभावनाएं होती हैं इन राशि के लोगों को अपनी व्यापारिक नीति को या अपने प्लानिंग को गुप्त रखना चाहिए लेकिन अक्सर यह लोग रख नहीं पाते हैं इस राशि के लोगों को मिथुन राशि कन्या राशि और तुला राशि के लोगों के साथ व्यापारिक संबंध बनाने में सावधानी रखनी चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि वालों के जीवन में अचानक से उतार-चढ़ाव आते हैं इस राशि के लोगों को अपने कॉलेज से और पिता या दादा की संपत्ति में धोखा मिलने का संभावनाएं होती है इस राशि के लोगों को वृष राशि कन्या राशि और मकर राशि के लोगों के साथ सोच समझकर बात करनी चाहिए।

नागपंचमी Nagpanchmi पर राहू शांति के लिये क्या करे जिससे शुभ फल मिले

 

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को दिल के मामले में अक्सर धोखा मिलने की संभावनाएं होती है लोग इनकी फिलिंग्स का फायदा उठाकर इनको धोखा दे देते हैं इस राशि के लोगों को कर्क राशि सिंह राशि और वृश्चिक राशि के जो लोग होते हैं उनसे बहुत सतर्क रहना चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को धन के मामले में धोखा मिलने की संभावनाएं बहुत होती है इस राशि के लोगों को मेष राशि धनु राशि और मीन राशि मैं जो लोग पैदा होते हैं उनके साथ पैसों के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को अक्सर प्रेम में प्यार में रिलेशन में धोखा मिलने की संभावनाएं होती है और यह संभावनाएं बहुत अधिक होती है क्योंकि मीन राशि के लोग बहुत इमोशनल होते हैं इस राशि वालों को वृषभ राशि तुला राशि और कुंभ राशि के लोगों के साथ प्रेम संबंध बनाते समय सावधानी रखनी चाहिए।

बनते काम बिगड़ जाते हो तो करे ये 4 अचूक Remedy

maheshshivapress
महेश के. शिवा ganeshavoice.in के मुख्य संपादक हैं। जो सनातन संस्कृति, धर्म, संस्कृति और हिन्दी के अनेक विषयों पर लिखतें हैं। इन्हें ज्योतिष विज्ञान और वेदों से बहुत लगाव है।
https://ganeshavoice.in